एक ब्लॉग सबका में आप सभी का हार्दिक सुवागत है!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं!

यह ब्लॉग समर्पित है "सभी ब्लोग्गर मित्रो को"इस ब्लॉग में आपका स्वागत है और साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी! और मैने सभी ब्लॉगों को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी ब्लोग्गर मित्रो खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं

तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी ब्लॉग पर आपका हमेशा स्वागत है!"



यहाँ प्रतिदिन पधारे

Jankari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jankari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

Mukesh Ambani ji ke success life ke tips



1. पैसा सब कुछ है लेकिन महत्वपूर्ण नहीं है।

मुकेश अंबानी के पिता, दिग्गज कारोबारी धीरूभाई अंबानी हमेशा कहा करते थे कि “जिंदगी में पैसा सब कुछ है लेकिन महत्वपूर्ण नहीं है”, मुकेश अंबानी अपने पिता के इस सिद्धांत को पूरी तरह मानते। उनका 8 कहना है कि जिंदगी में पैसे को गंभीरता से लेने की जरुरत है ना कि हमेशा उसके पीछे भागने की।

2. सपने देखें और उसे साकार करने के लिए मजबूत योजना बनायें।

मुकेश अंबानी का हमेशा से यह मानना है, पैसे के पीछे भागना गलत है, लेकिन कुछ अच्छा करने के लिए सपने देखना बिल्कुल गलत नहीं है। और सपनों को पूरा करने के लिए उचित योजना होनी चाहिए।

3. बस अपने काम में अच्छा करें, हीरो बनने की कोशिश कभी मत करें।

मुकेश अंबानी भारत में सबसे बड़े व्यापार के कर्ता-धर्ता हैं, लेकिन शायद ही वह कभी मीडिया में दिखते हैं। उनका मानना है कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर अच्छा करते रहने की आवश्यकता है। आपका काम ख़ुद-बख़ुद आपको एक दिन हीरो बना देगा।

4. हमेशा अपने दिल की सुनें।

अंबानी अपने नए घर के निर्माण या फिर आईपीएल टीम खरीदने को लेकर विवादों से घिरे रहें। हालांकि, उनका मानना है कि जिंदगी में दिल की सुनते हुए फैसला करना चाहिए, चाहे क्यूं ना वो विवादित हो। हर व्यक्ति को दृढ़ता के साथ दिल में उठ रहे विचारों पर अमल करनी चाहिए।

5. अपने आस-पास के सभी लोगों पर विश्वास करें लेकिन उनपर निर्भर नहीं रहें।

अंबानी ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में कई कठिनाइयों का सामना किया है। उनका मानना है कि  महत्वपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए व्यक्ति को हमेशा तैयार रहना चाहिए। अपने आसपास के लोगों पर बिल्कुल भरोसा करना चाहिए लेकिन उनपर पूरी तरह निर्भर रहना जिंदगी में बिषम परिस्थति पैदा कर सकती है। 


6. जिंदगी में जोखिम लेना, सीखने का सबसे अच्छा तरीका है।

उनका मानना है कि जिंदगी में उठाए गए हर कदम हमेशा सही नहीं होते, लेकिन जो लोग इसे अच्छे और मजबूत इरादे के साथ लेते हैं, वो हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते। सफ़लता प्राप्त करने के लिए जिंदगी में रिश्क तो लेने ही होंगें।

7. बिना थके-रुके पूरी उर्जा के साथ काम करना चाहिए।

अंबानी की मानें तो हर व्यक्ति को अपने काम में दिल लगाते हुए पूरी निष्ठा और उर्जा के साथ अडिग रहने की आवश्यकता है। काम करने के रवैये को हमेशा जीवित रखनी चाहिए।

8. अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करें।

अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करने से एक सकारात्मक माहौल पैदा होती है। हर एक व्यक्ति को हमेशा अपने आसपास के लोगों की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए।

9. अपने चारों ओर हो रही घटनाओं से शतर्क रहें।

मुकेश अंबानी का कहना है कि आप जिस भी क्षेत्र से ताल्लुकात रखते हों, वहां हो रही नियमित उतार-चढ़ाव से सीख लेनी चाहिए तथा उसके अनुरूप कोई कदम उठाना चाहिए तभी आप जिंदगी में शीर्ष पायदान पर पहुंचे में कामयाब होंगें।


10. भविष्य के लिए हमेशा कुछ नया सोचें।

और अंत में, उनका मानना है कि सफलता एक स्थायीगंतव्य नहीं है। जिंदगी में निरंतर सफल रहने के लिए हमें वर्तमान की चिंता के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता करने की जरुरत है, तभी सफ़लता हमेशा कदम चूमेंगी।


गुरुवार, 3 दिसंबर 2015

इस संदेश को महिला शक्ति की जानकारी में अवश्य लायें यह समस्त नारी शक्ति की सुरक्षा के लिये सहायक सिद्ध होगा !

1. एक नारी को तब क्या करना चाहिये जब वह देर रात में किसी उँची इमारत की लिफ़्ट में किसी अजनबी के साथ स्वयं को अकेला पाये ?
विशेषज्ञ का कहना है: जब आप लिफ़्ट में प्रवेश करें और आपको 13 वीं मंज़िल पर जाना हो, तो अपनी मंज़िल तक के सभी बटनों को दबा दें ! कोई भी व्यक्ति उस परिस्थिति में हमला नहीं कर सकता जब लिफ़्ट प्रत्येक मंजिल पर रुकती हो !
2. जब आप घर में अकेली हों और कोई अजनबी आप पर हमला करे तो क्या करें ? तुरन्त रसोईघर की ओर दौड़ जायें
विशेषज्ञ का कहना है: आप स्वयं ही जानती हैं कि रसोई में पिसी मिर्च या हल्दी कहाँ पर उपलब्ध है ! और कहाँ पर चक्की व प्लेट रखे हैं !यह सभी आपकी सुरक्षा के औज़ार का कार्य कर सकते हैं ! और भी नहीं तो प्लेट व बर्तनों को ज़ोर- जोर से फैंके भले ही टूटे !और चिल्लाना शुरु कर दो !स्मरण रखें कि शोरगुल ऐसे व्यक्तियों का सबसे बड़ा दुश्मन होता है ! वह अपने आप को पकड़ा जाना कभी भी पसंद नहीं करेगा !
3. रात में अॉटो या टैक्सी से सफ़र करते समय !
विशेषज्ञ का कहना है: अॉटो या टैक्सी में बैठते समय उसका नं० नोट करके अपने पारिवारिक सदस्यों या मित्र को मोबाईल पर उस भाषा में विवरण से तुरन्त सूचित करें जिसको कि ड्राइवर जानता हो ! मोबाइल पर यदि कोई बात नहीं हो पा रही हो या उत्तर न भी मिल रहा हो तो भी ऐसा ही प्रदर्शित करें कि आपकी बात हो रही है व गाड़ी का विवरण आपके परिवार/ मित्र को मिल चुका है ! . इससे ड्राईवर को आभास होगा कि उसकी गाड़ी का विवरण कोई व्यक्ति जानता है और यदि कोई दुस्साहस किया गया तो वह अविलम्ब पकड़ में आ जायेगा ! इस परिस्थिति में वह आपको सुरक्षित स्थिति में आपके घर पहुँचायेगा ! जिस व्यक्ति से ख़तरा होने की आशंका थी अब वह आपकी सुरक्षा क्षात्र धान रखेगा !
4. यदि ड्राईवर गाड़ी को उस गली/रास्ते पर मोड़ दे जहाँ जाना न हो और आपको महशूस हो कि आगे ख़तरा हो सकता है - तो क्या करें ?
विशेषज्ञ का कहना है कि आप अपने पर्स के हैंडल या अपने दुपट्टा/ चुनरी का प्रयोग उसकी गर्दन पर लपेट कर अपनी तरफ़ पीछे खींचती हैं तो सैकिण्डो में उस व्यक्ति का असहाय व निर्बल हो जायेगा ! यदि आपके पास पर्स या दुपट्टा न भी हो तो भी आप न घबरायें ! आप उसकी क़मीज़ के काल़र रो पीछे से पकड़ कर खींचेंगी तो शर्ट का जो बटन लगाया हुआा है वह भी वही काम करेगा और आपको अपने बचाव का मौक़ा मिल जायेगा !
5. यदि रात में कोई आपका पीछा करता है !
विशेषज्ञ का कहना है: किसी अभी नज़दीकी खुली दुकान या घर में घुस कर उन्हें अपनी परेशानी बतायें ! यदि रात होने के कारण बन्द हों तो नज़दीक में एटीएम हो तो एटीएम बाक्स में घुस जायें क्योंकि वहाँ पर सीसीटीवी कैमरा सगे होते हैं ! पहचान उजागर होने के भय से किसी की भी आप पर वार करने की हिम्मत नहीं होगी !
आख़िरकार मानसिक रुप से ही जागरुक होना ही आपका आपके पास रहने वाला सबसे बड़ा हथियार सिद्ध होगा !
कृपया समस्त नारी शक्ति जिसका आपको ख़्याल है उन्हें न केवल बतायें बल्कि उन्हें जागरुक भी कीजिए ! अपनी नारी शक्ति की सुरक्षा के लिये ऐसा करना ! न केवल हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है बल्कि कर्त्तव्य भी है !
प्रिय मित्रों इससे समस्त नारी शक्ति -अपनी माताश्री,बहन, पत्नी व महिला मित्रों को अवगत करावें !
आप सभी से विनम्र निवेदन की इस संदेश को महिला शक्ति की जानकारी में अवश्य लायें यह समस्त नारी शक्ति की सुरक्षा के लिये सहायक सिद्ध होगा ! ऐसा विश्वास है .....................Sugana Foundation-Meghlasiya

सोमवार, 10 जून 2013

क्या आप जानते हैं ...हिन्दी भाषा


-हिन्दी भाषा 'इंडो यूरोपियन' परिवार से संबंध रखती है।
- इस भाषा के उद्गम का महाद्वीप 'एशिया' व देश 'भारत' है।
- भारत देश में हिन्दी भाषा को अधिकृत रुप से उपयोग किया जाता है।
- 366,000,000 लोगों के लिए यह भाषा 'मातृभाषा' है वहीं इस भाषा को कुल 487,000,000 लोग उपयोग करते हैं।
- हिन्दी की वर्णमाला में 11 स्वर व 33 समस्वर हैं।
- हिन्दी की देवनागरी लिपि को प्राचीन ब्राह्मी से लिया गया है
- हिन्दी की ढेरों बोलियाँ है जिसमें निमाड़ी, बुंदेलखंडी, खड़ीबोली आदि शामिल है।
- 80 हिन्दी स्कूल अमेरिका मे और 95 हिन्दी स्कूल कनाडा में हैं ।
- 24 विश्वविद्यालय मौरीशस में हैं ।
- लगभग ९५ हिन्दी शिक्षण संस्थायें औस्ट्रेलिया मे हैं ।
- वर्तमान में हिन्दी साउथ एशिया (भारत, पाकिस्तान, नेपाल व भूटान), साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, यूएसए, कनाडा, फिजी, युगांडा, गुएना, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, न्यूजीलेंड, सिंगापुर जैसे देशों में भी व्यापक स्तर पर बोली जा रही है।

आओ हम सब अपनी हिन्दी का मान बढायें ।
इस हिन्दी रूपी सूत्र में बंध कर एक हो जायें ।
और अपनी हिन्दी को विश्व मंच पर सम्मान दिलायें ।

आज सिर्फ हम कह रहे हैं, पर हम प्रयास करेंगे तो एक दिन पूरी दुनिया कहेगी जो बात हिन्दी में है, वो किसी और में नहीं ।

जय हिन्द । 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

मेरी ब्लॉग सूची