एक ब्लॉग सबका में आप सभी का हार्दिक सुवागत है!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं!

यह ब्लॉग समर्पित है "सभी ब्लोग्गर मित्रो को"इस ब्लॉग में आपका स्वागत है और साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी! और मैने सभी ब्लॉगों को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी ब्लोग्गर मित्रो खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं

तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी ब्लॉग पर आपका हमेशा स्वागत है!"



यहाँ प्रतिदिन पधारे

''आमिर दुबई . लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
''आमिर दुबई . लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 मार्च 2016

इन्फो टैक हिंदी तकनीक की नयी शुरुआत

एक ब्लॉग सबका के सभी प्रिय पाठकों और ब्लोगर साथियों ,
आज काफी अरसे के बाद यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ ,आपने मेरी पिछली पोस्ट्स को यहाँ पढ़ा ही होगा.जब मै दुबई में था तब मास्टर्स टैक ब्लॉग के साथ साथ कभी कभी इस ब्लॉग पर भी पोस्ट्स कर दिया करता था.लेकिन अब इन बातों को एक साल से भी ज्यादा अरसा गुजर गया ,और मै इंडिया आकर यहीं सेटल हो गया.और इतना अरसा तकनीक के बारे में सीखते ही गुजर गया.उसके बाद मैंने प्रोफेशनली इस पर दुबारा वर्क शुरू किया है.
अब मै इन्फो टैक हिंदी के नाम से एक पूरी एकेडमी चला रहा हूँ.जहाँ पर लिखित पोस्ट्स के साथ प्रेक्टिकल्स विडियो ट्रेनिंग का यू ट्यूब पर चैनल है.और इन्फो टैक हिंदी के नाम से एक वेबसाइट भी है.जो की ऑनलाइन ब्लोगर्स और नए लोगों को गूगल एडसेंस के साथ जोड़ने ,और ऑनलाइन अर्निंग कोर्सेज को आम करने का कार्य कर रही है.साथ ही वेबसाइट और ब्लॉग बनाने जैसी प्रोफेशनल सेवाएं भी दे रही है.और बिजनेस को ऑनलाइन सेटअप जैसे वर्क भी अंजाम दे रही है.आज इस पोस्ट के साथ ही मै आपको इन्फो टैक हिंदी एकेडमी के पूरे नेटवर्क और सर्विसेज के बारे में बताऊंगा.

इन्फो टैक हिंदी.नेट 
www.infotechhindi.net ये इस तकनिकी वेबसाइट का एड्रेस है.आप इस साईट को विजिट कर सकते हैं.जहाँ मै तकनीक से सम्बन्धित पोस्ट्स करता रहता हूँ.
आप यहाँ क्लिक करके इन्फो टैक हिंदी वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.

इन्फो टैक हिंदी यू ट्यूब चैनल 
इन्फो टैक हिंदी के नाम से एकेडमी का अपना यू ट्यूब चैनल है जहाँ रोजाना हिंदी भाषा में ऑनलाइन अर्निंग ,कंप्यूटर ,इंटरनेट ,ब्लोगिंग ,गूगल एडसेंस वगैरा जैसे विषयों पर विडियो अपलोड किये जाते हैं ,जिन्हें आप ऑनलाइन ही देख सकते हैं.
इन्फो टैक हिंदी के यू ट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें .

मास्टर्स टैक ब्लॉग 
इससे तो आप परिचित ही हैं ,ये वो ब्लॉग है जिसे पिछले 8 साल से मै चला रहा हूँ ,जहाँ आपको एक से एक तकनिकी जानकारियां मिलेंगी.ये ब्लॉग अब फिर से सक्रिय है,आप यहाँ पहले की तरह पोस्ट्स वगैरा पढ़ सकते हैं.मास्टर्स टैक ब्लॉग पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.

वेबसाइट बनवाइए मात्र 5,000 रु में 
ये इन्फो टैक हिंदी एकेडमी की एक सर्विस है जहाँ आप मात्र 5,000 रु में अपनी Seo फ्रेंडली ब्लॉग या साईट बनवा सकते हैं.
ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

परिचय रिव्यू हिंदी टैक गुरु पर 
हिंदी टैक गुरु वेबसाइट पर मयंक भारद्वाज जी ने इन्फो टैक हिंदी एकेडमी के बारे में रिव्यू भी लिखा है ,
जिसे आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

गूगल प्लस पर इन्फो टैक हिंदी 
इन्फो टैक हिंदी एकेडमी इस समय गूगल प्लस पर भी सक्रिय है ,आप यहाँ पर भी इसे फोलो कर सकते हैं.
गूगल प्लस पर भी इन्फो टैक हिंदी की पोस्ट्स और वीडियोज को शेयर किया जाता रहता है.


मै आमिर अली दुबई , आप सभी का दिल से इन्फो टैक हिंदी एकेडमी में स्वागत करता हूँ ,अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई भी ब्लॉग या वेबसाइट सम्बन्धी हेल्प चाहिए तो आप जरुर संपर्क करें.और मेरे साथ आप इन सभी प्लेटफोर्म पर जरुर जुड़ें.ये पोस्ट आप सभी के लिए है ,ताकि हिंदी भाषा में वर्क करने वाले ब्लोगर्स भी ऑनलाइन अर्निंग वगैरा कर सकें.इस एकेडमी का मकसद भी यही है की लोगों को ऑनलाइन वर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये ,और उन्हें एडसेंस जैसी सर्विसेज की जानकारी दी जाये और उन्हें इससे जोड़ा जाये ,ताकि सभी अपने शौक को पूरा करते हुए कुछ न कुछ एक्स्ट्रा अर्निंग भी कर सकें.

आमिर अली 

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

Daily Earn Money Online



इंटरनेट पर रूपए कमाना ? सुनकर मुझे हंसी आती थी। सोचता था की इसमें ज्यादातर झूठ ही होगा। इससे सम्बंधित जानकारियां तो बहुत पढ़ी थीं,लेकिन मेरे लिए इन पर भरोसा करना आसान नही था। फिर इनमे से कुछ ऐसी वेबसाइट निकली की जिनसे वाकई में मेरे कुछ दोस्तों को चेक मिले। तब जाकर मैंने इन पर पोस्ट लिखना बेहतर समझा। क्यूँ की इनमे से ज्यादातर भारत में रहने वालों के लिए हैं ,और हम दुबई में और हमारे जैसे कई लोग भी विदेशों में हैं ,लिहाज़ा हमारे लिए तो ये काम ना आ सकीं ,हमारे भारतीय प्रसंशकों के लिए ही सही है। मै जिन वेबसाइट का जिक्र कर रहा हूँ ,उनसे इंडिया में मेरे दोस्तों ने वाकई में रूपए कमाए हैं। और मैंने उनमे से कुछ के चेक भी देखे हैं। इसलिए आप बे फ़िक्र होकर इनमे अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मास्टर्स टैक पर मेरी ज्यादातर पोस्ट मेरे अपने तजर्बे के बाद ही होती है। और इंटरनेट से रूपए कमाने में मेरे खास दोस्तों का तजर्बा भी शामिल है। इनमे कुछ भी फेक नही है। इसलिए आप जरुर आजमाकर देख लें। आइये मै आपको इनकी जानकारी देता हूँ। 

1. SMS कर रूपए कमायें।

इस साईट के द्वारा हम अपने साथियों को SMS कर सकते है और हर भेजे गए SMS पर 0.20 पैसे अपने मोबाइल में ट्रान्सफर  करा सकते है और अपने दोस्तों को ज्वाइन करा कर एक रुपया प्रत्येक  दोस्त के हिसाब से भी एक्स्ट्रा कमाई भी कर सकते है।
आप यहाँ क्लिक करके इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। 

2.Sms पढ़ें और रूपए कमायें। 

मैं आपको एक ऐसी साईट के बारे में बता रहा हूँ जहाँ पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके पास रोजाना कुछ प्रमोशनल SMS आयेंगे (जिसकी लिमिट आप पर तय करती है कि आप कितने SMS रोजाना पढना चाहते है।) और आपको हर SMS के बदले 20पैसे दिए जायेंगे।यानी अगर आप 10 SMS रोजाना चाहते हो तो सेटिंग में जाकर सेव कर दीजिये और रोजाना 2रुपये आपको मिलना शुरू हो जायेंगे। इस के अलावा आप अपने फ्रेंड्स को इस साईट से जोड़कर 2 रुपये प्रतिएक दोस्त के हिसाब से क्रेडिट हो जायेंगे। 

3. ई मेल पढ़े रूपए कमायें।

इसमें भी आपको कुछ भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नही है। बस सिर्फ आपको यहाँ जाकर अपना अकाउंट बनाना है। अकाउंट बनाते ही आपको 99 रूपए मिल जायेंगे। उसके बाद आपके अकाउंट इमेल बॉक्स में कई इमेल्स आ जायेंगे ,उन्हें आपको पढना है। रोजाना आपको इस वेबसाइट पर जाकर बस अपना इनबॉक्स चेक करना है ,और इमेल्स पढने हैं। 
अकाउंट बनाने के बाद आपको 99 रूपए मिलेंगे ,और शुरू में 10 दोस्तों को इससे जोड़ने पर आपको हर दोस्त के हिसाब से 10 रूपए मिलेंगे ,और उसके बाद हर दोस्त को इससे जोड़ने पर हर एक दोस्त के हिसाब से 2 रूपए मिलेंगे।
और दोस्तों को जोड़ना आज के दौर में कोई मुश्किल काम नही है। फेसबुक ,ट्विटर ,और दूसरी सोशल वेबसाइट ,जहाँ दोस्तों की भरमार है। वहां पर इसके लिंक शेयर करें ,अगर आप ब्लोगर हैं तो ब्लॉग पर इसके लिंक शेयर करें। या इमेल्स के जरिये अपने दोस्तों को इससे जोड़ सकते हैं। आपके अकाउंट में कम से कम 500 रूपए होंगे उसके बाद ही आप चेक मंगवा सकेंगे। और 500 के उपर चाहे जितने आप कमायें ,उसके बाद आप पेमेंट रिक्वेस्ट पर क्लिक करके रिक्वेस्ट भेज दें। 15 ,20 दिन में आपको चेक मिल जायेगा। 

आप यहाँ क्लिक करके इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। 


इन सभी में एक बात का ख़ास ख़याल रखें की गलत इन्फोर्मेशन ना भरें। वर्ना आपको पेमेंट मिलना मुश्किल हो जायेगा। अकाउंट बनाते समय अपने मोबाईल नंबर एड्रेस वगैरा सब सही सही भरें। और रोजाना इमेल्स पढ़ते रहें। इन सभी साइटों से रूपए मंगवाने का विकल्प मौजूद है। आपको रूपए कमाने के बाद मंगवाने में जरा भी परेशानी नही होगी। 
विदेश में रहने वाले इससे इस तरह रूपए कमा सकते हैं की आप इन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करते समय इंडिया के मोबाईल नंबर डाल दें ,इस तरह आप भी इन वेबसाइट से रूपए कमा सकेंगे। आखिर में एक अर्ज़ ये है की आपसे जितने भी लोग इंटरनेट से रूपए कमाने के बारे में पूछें तो आप इस पोस्ट को शेयर कर दें। उम्मीद है की वो दुसरे फेक तरीकों में पड़ने के बजाय इससे फायदा उठा सकेंगे। 

                                                     ''आमिर अली दुबई ''


Earn upto Rs. 9,000 pm checking Emails. Join now!

शनिवार, 29 दिसंबर 2012

ब्लोगर्स के लिए कुछ गुरु मन्त्र



डियर ब्लोगर्स दोस्तों ,ब्लॉग जगत में कई ऐसी छोटी छोटी बातें होती हैं जिनका ख़ास ख्याल रखना चाहिए। इनमे कोताही कई बार जग हंसाई बन जाती है। तो कई बार किसी के दिल दुखाने का जरिया। ये मेरा पर्सनल तजर्बा रहा है। जो मैंने इस ब्लॉग जगत से ही सीखा। आप लोगों तक इसलिए पहुंचा रहा हूँ ताकि आप भी एक ब्लोगर की हैसियत से इसका फायदा उठा सकें। जो पुराने ब्लोगर हैं वो इन टिप्स से काफी सहमत होंगे। आइये स्टेप बाय स्टेप पढ़ते हैं। 

1. ब्लोगर का पाठकों से सीधा जुडाव। 
आज के दौर में ये एक गुरु मन्त्र है ,इसकी एक मिसाल आपको देता हूँ। आपको पता है की आज कल बॉलीवुड फिल्मे काफी हिट हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है की बॉलीवुड एक्टर्स और ऐक्ट्रेस प्रशंसकों से सीधे जुड़े हुए हैं। जबकि पहले ऐसा नही होता था। और सोशल वेबसाइटस का जमकर फायदा उठा रहे हैं। अपने प्रशंसकों से सीधा सम्पर्क ही इनकी ज्यादातर फिल्मो को हिट और सुपर हिट बना रहा है। इसी तरह ब्लोगर्स भी अपने पाठकों से सीधे जुड़ेंगे तो उनकी ब्लोग्स का ट्राफिक क्यूँ नही बढेगा। आप भी अपने पाठकों से लगातार सम्पर्क में रहें। उनकी खैर खबर रखें। जरुरतन उन्हें ईमेल वगैरा करते रहें। अगर बीमार हों तो हाल चाल पूछ लें। इससे वो आपको अपने काफी करीब समझेंगे। उनके हर ईमेल का जवाब दें।

2. ईमेल्स का जवाब देना। 
कोई पाठक आपको ईमेल करता है तो उसे पूरी उम्मीद होती है की आप उसका जवाब देंगे ,ऐसे में आपका उनके ईमेल का जवाब ना देना उनको आपसे और आपकी ब्लोग्स से दूर कर देता है। ख़ास कर तकनिकी ब्लोगर्स से पाठक हमेशां कुछ ना कुछ पूछते ही रहते हैं। ऐसे में उनका भी फर्ज़ बनता है की वो उनकी प्रोब्लम्स का हल निकालें। नही आता तो मना कर दें ,लेकिन जवाबी ईमेल तो करें। बिलकुल ही रिप्लाय ना देने से कई बार उनका दिल दुःख जाता है और इन्हें पता भी नही चलता। नतीजा ये निकलता है की पहले वो इनके ब्लॉग को शौक से पढता था ,आजकल उसने आना ही बंद कर दिया। इसलिए हर पाठक के ईमेल का जवाब देना ब्लोगर का अख्लाकी फर्ज़ बनता है। हाँ अगर किसी ने कोई अमानवीय सवाल पूछा तो बेशक जवाब ना दें। लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है। कोशिश ये करनी चाहिए की हर एक ईमेल का जवाब जरुर दें। 

3. कमेंट्स का जवाब देना। 
मैंने कई लोगों को देखा है की वो अपने ब्लॉग पर खुद भी कमेंट्स करते रहते हैं। जो की मेरी नज़र में बहुत अच्छा है। वो इसलिए की कई बार मै किसी ब्लॉग पर कमेन्ट करके जब दुबारा वहां गया तो देखा मेरे कमेन्ट के निचे ब्लोगर ने जवाब दिया था। जिसे देख कर मुझे बड़ी ख़ुशी हुई। और ख्याल आया की ये कितने भले लोग हैं जो अपने पाठकों को इतना प्यार देते हैं। इसी तरह कई बार हम किसी ब्लॉग पर कमेंट्स करते हैं तो उसके कुछ देर बाद ही हमे उस कमेन्ट का जवाब ईमेल द्वारा भी मिलता है। ये भी दिल खुश करने का शोर्टकट है। इससे पाठक हमेशां उस ब्लॉग से जुड़े रहते हैं। हाँ अगर समय की कमी है तो बात अलग है। उसका तो कोई हल नही। लेकिन हर कमेन्ट का जवाब देना चाहिए। इससे लोगों को बड़ी ख़ुशी मिलती है। मेरा भी दिल चाहता है की हर कमेन्ट का जवाब दिया जाये। लेकिन परदेश और समय की कमी ऐसा करने नही देते। 

4. गैर जरुरी कमेंट्स करना।
कई बार पोस्ट का सब्जेक्ट पूरब होता है और कमेन्ट का पश्चिम। यानि सब्जेक्ट से हटकर कई लोग कमेंट्स कर जाते हैं। जो की बहुत गलत है। शुरू में मेरी भी तवज्जोह नही थी ,लेकिन जब महसूस किया तो इससे परहेज करना शुरू कर दिया। जैसी पोस्ट हो कमेंट्स वैसे ही करने चाहिए। ताकि जिसकी पोस्ट है उसे ये ना लगे की गैर जरुरी कमेंट्स हैं। और अगर वो उन कमेंट्स को डिलेट कर दे तो बेचारे की खैर नही। उसे बुरा भला कहना शुरू कर दिया जाता है। इसलिए इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे गैर जरुरी कमेंट्स नही करने चाहिए की दुसरे पाठक भी उन कमेंट्स को देखें तो उनका मजाक उड़ायें।

5. अपनी पोस्ट का निमन्त्रण भेजना। 
आओ मेरी पोस्ट पढो ,आओ मेरी पोस्ट पढो करके जबरदस्ती लोगों को अपनी पोस्ट्स पढने के लिए बुलाना भी गैर अख्लाकी काम है। कई लोग ईमेल करके पोस्ट की निमन्त्रण भेजते हैं। तो कई किसी की पोस्ट्स पर जाकर सब्जेक्ट से हटकर अपनी पोस्ट का निमन्त्रण पत्र चिपका देते हैं। जो की देखने में भी अच्छा नही लगता। अगर किसी को अपनी पोस्ट्स पर बुलाना ही है तो इसका सबसे बेस्ट तरीका ये है की आप जहाँ भी कमेंट्स करें वहां पर अपने ब्लॉग का लिंक छोड़ दें। लोग वो लिंक पाकर खुद बा खुद आपके ब्लोग्स पर आ जायेंगे। या फिर गूगल प्लस पर शेयर करें ताकि आपके गूगल प्लस मित्रों को खुद बा खुद ईमेल पहुँच जाये। और वो आपके पोस्ट्स पर आ सकें। या फेसबुक और दूसरी सोशल वेबसाइटस पर पोस्ट का लिंक शेयर करें वहां से भी आपके पाठक जरुर आयेंगे।या आप कुछ ना करें सिर्फ दुसरे ब्लोग्स पर कमेंट्स ही करते रहें लोग खुद बा खुद आपके बारे में जानने के इच्छुक होंगे और खुद ही आपके ब्लोग्स पर पहुँच जायेंगे। 

6. ब्लॉग का स्पेम चैक करते रहना। 
ये एक ऐसा काम है ना की इससे कभी भी गाफिल नही होना चाहिए। आपमें से कई लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा की कोई आपके पोस्ट पर कमेन्ट करके गया और जब वो दुबारा वहां आया तो उसे अपने कमेन्ट नज़र नही आये। तो उसने सोचा की ब्लोगर महोदय ने इन्हें डिलेट कर दिया है। हालाँकि होता ये है की वो कमेंट्स स्पेम में चले जाते हैं। इसलिए ब्लॉग के स्पेम को तो दिन में कई बार चैक करना चाहिए। कोई आपके ब्लॉग पर बड़े अरमान से कमेंट्स करता है और वो भी स्पेम में चले जाएँ तो उसे दुःख होता है। उसे शायद ये पता नही होता की कमेंट्स स्पेम में चले गये। और कुछ और समझ कर ब्लॉग पर आना ही बंद कर देता है। इसलिए इस मामले में काफी एहतियात करनी चाहिए।

7. अपने ब्लॉग पर अपने पसंदीदा ब्लोग्स की सूची लगाना। 
ये एक ऐसा काम है जिससे आप लोगों के दिल जीत सकते हैं। हर कोई ब्लोगर ये चाहता है की उसके ब्लॉग का प्रचार हो। ऐसे में दुसरे ब्लोग्स की अपडेट्स अपने ब्लॉग पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। इससे कई ब्लोगर्स आपके साथ जुड़े रहते हैं। मेरे ख्याल से अपने ब्लॉग पर उन ब्लोग्स की सूची लगानी चाहिए  जिन्हें आप नियमित विजिट करना पसंद करते हैं। और वहां कमेंट्स वगैरा करना पसंद करते हैं। इससे आपको भी सहूलत मिलेगी ,की आप अपने ब्लॉग से ही दुसरे ब्लोग्स पर जा सकेंगे ,और उन ब्लोग्स का भी प्रचार होगा। यहाँ एक बात का ख्याल रखें की जो कोई भी आपके ब्लॉग का अपडेट्स अपने ब्लॉग पर लगाता है ,यानि आपके ब्लॉग को अपने पसंदीदा ब्लोग्स की सूची में शामिल करता है तो आपको भी उनके ब्लोग्स का अपडेट्स जरुर लगाना चाहिए। ताकि उनका भी दिल खुश हो।और उनके ब्लोग्स का प्रचार भी हो। अपने ब्लोग्स पर पसंदीदा ब्लोग्स की सूची लगाने का रुझान अभी काफी कम है। लेकिन इसके जो फायदे हैं ,उसका आपको ये लगाने के बाद में अंदाज़ा जरुर होगा। इसलिए हमेशां एक दुसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में ही फायदा है। इस तरह ब्लॉग जगत में आपको काफी इज्जत मिलेगी। और लोग आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे। 

8. पोस्ट्स कम कमेंट्स ज्यादा। 
आपने कई बार देखा होगा की हम कई ब्लोग्स पर जाते हैं तो कुछ लोगों के कमेंट्स हर ब्लोग्स पर मिल ही जाते हैं। मेरी नज़र में ये लोग काफी महान हैं। जो दूसरों की हौंसला अफजाई करते रहते हैं। मैंने अक्सर देखा है की इनकी पोस्ट्स इतनी नही होती जितने इनके कमेंट्स आपको मिल जायेंगे। ऐसे लोगों से बहुत ज्यादा लोग आकर्षित होते हैं। इनके बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। इस तरह कई कई लोग इनके ब्लोग्स पर भी पहुँचते हैं। और इनकी हर हर पोस्ट्स पर कई कई कमेंट्स करते हैं। शायद इसलिए की जिस तरह ये लोग दूसरों की हौंसला अफजाई के लिए कमेंट्स करते हैं उसी तरह लोग भी इनकी हौंसला अफजाई करने पहुँच ही जाते हैं। ये बात हमेशां याद रखिये की जो भी ब्लोगर आपके ब्लॉग पर कमेंट्स करते हैं वो आपसे भी कमेंट्स की उम्मीद तो रखते ही होंगे। इसलिए हर उस कमेन्ट करने वाले की ब्लॉग पर भी कमेंट्स करने चाहिए। ताकि वो आपसे जुड़े रहें। और आपकी हर हर पोस्ट्स पर खुद बा खुद पहुंचना पसंद करें। एक दूसरे की हौंसला अफजाई करते हुए ही ब्लॉग जगत में आप दिलों पर राज कर सकेंगे। लेकिन इसमें भी ये ख्याल जरुर रखें की कमेंट्स ऐसे ना हों की उस ब्लोगर को रस्मी लगे। और सब्जेक्ट से हटकर भी ना हों। कमेंट्स ऐसे हों की पढने वाले को लगे की उसके लिए ही ख़ास लिखा गया है।

9. कमेंट्स के लिए ना लिखें। 
अगर आप सिर्फ कमेंट्स पाने के लिए ही लिखेंगे तो आप जल्द ही हिम्मत हार जायेंगे और ब्लोगिंग छोड़ बैठेंगे। हमेशां लेखनी पर ध्यान देना चाहिए। अच्छा लिखें अपने लिए लिखें ,या दूसरों को फायदा पहुँचाने के लिए लिखें ,फिर देखें कमेंट्स खुद बा खुद आने शुरू हो जायेंगे। यहाँ एक बात ये भी ख्याल रहे की किसी की पोस्ट्स पर कमेंट्स ज्यादा आना इस बात की हरगिज़ दलील नही है की वो कमेंट्स पाने के लिए लिखते हैं। ये भी हो सकता है की लोग उसके कलम को काफी दिलचस्पी से पढ़ते हों। या वो खुद भी दुसरे ब्लोग्स पर पहुँच कर उनके हौंसले बढाता हो ,इसलिए लोग भी उनकी पोस्ट्स पर पहुँचते हों। जो लोग कमेंट्स के लिए नही लिखते अक्सर उनके ब्लोग्स पर लोग कमेंट्स करना पसंद करते हैं। क्यूँ की इंसान जिस चीज़ के पीछे भागता है वो उसे कम ही मिलती है। और कई लोगों की लेखनी भी जादू होती है ,लोग पढ़ते चले जाते हैं और कमेंट्स करते ही चले जाते हैं। और उनकी हर हर पोस्ट्स पर खुद ही पहुँच जाते हैं। ना उन्हें लिंक बांटने की जरुरत पड़ती है और ना ही निमन्त्रण भेजने की। इसमें हर एक का अपना कद होता है। इसलिए हमेशां अच्छा लिखें। और नियमित लिखें ,आपके पाठक हमेशां आपसे जुड़े रहेंगे। चाहे आप रचना लिखें या तकनीक। हर तरह की लेखनी दिलों को छूने वाली होगी तो लोग दिलचस्पी से पढेंगे। 

10. नकारात्मक टिप्पणियां बर्दाश्त करने का हौंसला।
ये तो बहुत ही कम लोगों में होता है। जब हम अपनी तारीफ़ और वाह वाही पर खुश हो सकते हैं ,तो हमे आलोचना का बुरा भी नही मानना चाहिए। सकारात्मक कमेंट्स में हमारी सही मायनो में समीक्षा नही हो पाती। हर नकारात्मक कमेंट्स कुछ ना कुछ सीखा जाते हैं। ताकि हम आइन्दा ख्याल रख सकें। अगर कोई गलती हो तो उसे स्वीकार करने वाला बड़े दिल वाला होता है। और अगर गलती ना हो तो किसी की गलत फहमी को मोहब्बत से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। क्यूँ की कीचड़ पानी से ही साफ़ होता है कीचड़ से नही। वैसे तो नकारात्मक कमेंट्स करने से भी बचना ही चाहिए। क्यूँ की किसी का दिल जीत नही सकते तो दुखाएं क्यूँ। लेकिन अगर ऐसा मौका आ भी जाये तो सब्र करना चाहिए। धीरज रखना चाहिए। ना की बिफर पड़ना चाहिए। जब हम तारीफ़ करने वालों को इनाम नही दे सकते तो आलोचना करने वालों को गालियाँ क्यूँ दें। 

11. पाठकों के पसंद की पोस्ट्स करना। 
हर ब्लोगर में ये सलाहियत जरुर होनी चाहिए की उसे अपने पाठकों की पसंद ना पसंद का अंदाज़ा हो। पोस्ट्स ऐसी ही करनी चाहिए जिसमे लोगों की दिलचस्पी बनी रहे। और कई ब्लोगर्स पाठकों की फरमाइश पर कोई ध्यान नही देते। कभी कभी पाठकों की फरमाइश पर भी पोस्ट्स करनी चाहिए। इससे उनके दिलों में काफी ख़ुशी होगी। बल्कि बेहतर यही है की अक्सर पाठकों की फरमाइश का ख़ास ख्याल रखा जाये। इसे ब्लॉग जगत में काफी इग्नोर किया जाता है। जो की दुर्भाग्य पूर्ण है। ख़ास कर तकनिकी ब्लोग्स में तो ज्यादा से ज्यादा पोस्ट्स ही पाठकों की जरुरत की करनी चाहिए। हो सकता हो की वही पोस्ट आपकी सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पोस्ट बन जाये। पाठकों की पसंद और फरमाइश पर पोस्ट्स करने वालों को पाठक काफी तरजीह देते हैं। और उनके ब्लोग्स पर आना उनकी पोस्ट्स को दिलचस्पी से पढना पसंद करते हैं। और ऐसे ब्लोगर्स से लोग जुड़ना पसंद करते हैं, जो उनकी प्रोब्लम्स का हल निकाले। या उनकी जरुरत की बात उन्हें सिखाये। पाठकों की पसंद अपनी पसंद होनी चाहिए।

12. ज्यादा ब्लोग्स बनाना और नाकाम होना। 
कई ब्लोगर्स कई कई ब्लोग्स बना बैठते हैं ,जिसका नतीजा ये निकलता है की वो खुद भी इतने ब्लोग्स को संभाल नही पाते। अगर कोई अपने अन्दर ये सलाहियत पाता है की सभी ब्लोग्स को सहज चला सकेगा उसे ही एक से ज्यादा ब्लोग्स बनाने चाहिए। ज्यादातर होता ये है की कई बार लोग कई कई ब्लॉग तो बना लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद किसी एक ब्लॉग के होकर रह जाते हैं। और दुसरे ब्लोग्स वीरान होकर रह जाते हैं। बेहतर ये है की एक ही ब्लॉग बनाएं और पूरी तवज्जोह उसी पर लगायें। बेशक उसमे अलग अलग कोलोम बनाकर अलग अलग विषय की पोस्ट्स करते रहें। इससे वो ब्लॉग नियमित चलता रहेगा। और पाठक भी उससे जुड़े रहेंगे। मेरे खुद 3 ब्लोग्स हैं , लेकिन मै सभी के लिए समय निकाल लेता हूँ। और हर तरह के विषय पर लिख भी लेता हूँ। इसलिए अभी तक तीनो में से कोई वीरान नही है। फिर भी मास्टर्स टैक पर ज्यादा पोस्ट्स मेरी तकनिकी दिलचस्पी की वजह से होती है। और मोहब्बत नामा मेरा शौक। और ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' ब्लोगर्स को समर्पित एक सामूहिक ब्लॉग। जिससे कई लोग फायदा उठा रहे हैं। 

13. नए ब्लोगर्स की मदद करना। 
हमारे हिंदी ब्लॉग जगत के तकनिकी ब्लोग्स को पढ़ पढ़ कर कई नए लोग भी ब्लोगिंग का शौक लिए ब्लॉग बना लेते हैं। लेकिन बेचारों को ब्लोगिंग सम्बंधित मदद नही मिल पाती। ये बे यारो मददगार ब्लॉग जगत में भटकते रहते हैं की शायद इनकी कोई मदद करे। कोई इनके ब्लॉग पर गेजेट्स ही लगाकर दे दे। जब ये दुसरे ब्लोगर्स से मदद मांगते हैं तो वहां से भी इन्हें इनकार ही मिलता है। इन नए नए ब्लोगर्स की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समय पर काम आने वाले हमेशां याद रहते हैं। अगर आप तकनिकी ब्लोगर्स नही भी हैं तब भी अगर आपको ब्लॉग का थोडा बहुत ज्ञान है तब भी इनकी मदद तो कर ही सकते हैं। 
इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड की शुरुआत का एक ख़ास मकसद नए ब्लोगर्स की मदद करना, उन्हें ब्लोगिंग के बारे में बताना ,और ब्लोगिंग से सम्बन्धी जानकारियां शेयर करना रहा है। इस मंच से अब तक कई ब्लोगर्स की मदद की भी जा चुकी है ,और आइन्दा भी इनके लिए समय निकाला जायेगा। ये याद रखें की हम अगर किसी की मदद ना भी करेंगे तब भी किसी का काम हमारे बगैर नही रुकेगा। कोई ना कोई उनकी मदद करने वाला उनको मिल ही जायेगा। लेकिन हमारा इनकार या इग्नोर करना उन्हें हमेशां याद रहेगा। 

प्यारे ब्लोगर्स साथियों ,
ये लेख शुरू से आखिर तक ब्लॉग जगत में पाई जाने वाली कुछ खराबियों को दूर करने , और छोटी छोटी बातों की तरफ तवज्जोह दिलाने के लिए लिखा है। इस लेख के जरिये किसी को भी निशाना नही बनाया गया। और ना ही किसी एक को ध्यान में रखकर लिखा गया है। ये तो सिर्फ और सिर्फ ब्लोगर्स के फायदे और ब्लोगिंग के माहौल को बेहतर बनाने के लिए लिखा गया है। इसलिए कोई भी किसी बात का बुरा ना माने। मै हिंदी ब्लॉग जगत के ब्लोगर्स की बहुत इज्जत करता हूँ। लिहाज़ा किसी का दिल दुखाने के बारे में सोचना भी मेरे लिए पाप है। अगर लेख में मौजूद कोई खराबी हम में से किसी में पाई भी जाये तो उसमे सुधार का प्रयास करना चाहिए। ताकि भविष्य में इन छोटी छोटी बातों पर हमारी तवज्जोह रहे। और हम हिंदी ब्लॉग जगत में हकीकत में अपना योगदान दे सकें।

 इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड मंच उन सभी ब्लोगर्स के लिए है जो ब्लोगिंग के बारे में छोटी से बड़ी बातें सीखने के इच्छुक हैं। और अपनी ब्लोगिंग को बेहतर बनाने के ख्वाहिश मंद हैं। इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड में ज्यादातर पोस्ट्स ही ब्लोगिंग सम्बन्धी की जाती हैं। ताकि नए पुराने लोग सीखें। और फायदा उठायें। मुमकिन है की कई बातें खुद लेखक में भी पायी जाएँ। तो उसे भी उनमे सुधार करना चाहिए। और मै भी इसके लिए कोशिश करूँगा, की दिल से लिखूं और कुछ अच्छा भी लिख सकूं।
हम भारतीय दिल की सुनते हैं और दिल से लिखते हैं। हमारा दिल इतना कमजोर नही की अपनी गलतियाँ बर्दाश्त ना कर सके। फिर भी अगर मेरे किसी भी लेख से किसी का दिल दुःख गया हो तो मै माफ़ी का तलबगार हूँ। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो ही कमेंट्स करना ,और दिल से कमेंट्स करना ,वर्ना कोई जरुरी नही। 

                                               आपका ''आमिर अली दुबई'' 

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

ब्लॉग परिचय ''मेरी कलम मेरे जज़्बात ''

न शेर ओ शायरी की अक्ल , न गीत ओ गज़ल की समझ . न ही कविता रचने का शऊर, न नज़्म गढ़ पाने का माद्दा . बस कुछ शब्द टूटे फूटे से, कुछ भाव अनबूझे-अनकहे से. जुबां पर लाने की जुर्रत में , ख्वाब कितने ही फिसल छूटे. कहीं कल्पना की अधूरी - सी उड़ान कहीं असलियत का अधसिला जामा किसे पकडें, किसे छोड़े की कशमकश में लिख भी नही पाती ''मेरी कलम मेरे जज़्बात ''


''मेरी कलम मेरे जज़्बात''  का परिचय 

इन जज़्बात के साथ शुरू होता है ''मेरी कलम मेरे जज़्बात  '' का सफ़र.जी हाँ आज मै आपको एक बहुत ही खुबसूरत ब्लॉग मेरी कलम मेरे जज़्बात का परिचय करवा रहा हूँ.जिसे एक ऐसी लेखिका ने अपनी उर्दू नज्मो से सजाया है ,जिन्होंने बाकायदा उर्दू की तालीम भी नही ली.लेकिन आपको ''मेरी कलम मेरे जज़्बात  '' का सफ़र करके यही लगेगा की शायद ये किसी उर्दू अदब शायर का लिखा हुआ कोई ब्लॉग है.जो बजाहिर हिंदी में है,लेकिन अपने अन्दर उर्दू भाषा के बहुत सारे अनमोल अशआर लिए.उपर जो आपने पढ़ा ये लेखिका के अपने जज़्बात हैं.लेकिन आपको इनके नगमात पढ़कर ये नही लगेगा की इन अलफ़ाज़ में कोई सच्चाई भी है.मै पहली बार अपनी किसी पोस्ट पर इनका कमेन्ट देख कर इनके ब्लॉग पर पहुंचा.और जब मैंने वहां पर उर्दू में अशआर देखे तो मै हैरान रह गया.उर्दू रचनाओं में दिलचस्पी होने के कारण मै बड़ा आकर्षित हुआ.और उस दिन से इसका फेन बन गया.तब से यहाँ जाकर उर्दू नज्मो को पढने का सिलसिला जारी है.

''मेरी कलम मेरे जज़्बात '' का प्रमोशन 

इस ब्लॉग पर बहुत कुछ ऐसा देखा जिससे मुझे ये अहसास हुआ की इस ब्लॉग पर हाथ रखना चाहिए.इसका प्रमोशन करना चाहिए.क्यूँ की ब्लॉग जगत में मेरा ये गुमान है की मेरे पोस्ट्स लोग काफी दिलचस्पी के साथ पढ़ते हैं.इसका मुझे बाकायदा तज़र्बा भी रहा है.अब तक जिन जिन ब्लोग्स के नाम मैंने पोस्ट्स लिखी है उनका ब्लॉग ट्राफिक भी पहले से बढ़ा है ,और उनके फोलोवर्स भी बढे.इसकी मिसाल आप ''मास्टर्स टैक '' या ''ऑनलाइन एज्युकेशन ब्लॉग ''और दुसरे कुछ ब्लोग्स देख सकते हैं.इस साल मोहब्बत नामा से भी ज्यादा विजिटर्स ''मास्टर्स टैक ''पर पहुंचे हैं.इसकी वजह यही है की इसके प्रमोशन के लिए मैंने कुछ पोस्ट्स लिखी थी.और इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड का रिजल्ट भी सबके सामने है.बहरहाल मेरी कलम मेरे जज़्बात  ब्लॉग को ''शालिनी रस्तोगी ''चला रही हैं.यहाँ इन्होने अपनी मेहनत से अपने जज़्बात को अशआर में सजाकर ब्लॉग का रूप देकर अपने लिखे नगमात को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया है.जो की उर्दू नज्मो ग़ज़ल में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक खज़ाना है.मै इनके ब्लॉग से काफी ज्यादा आकर्षित हुआ.और ये उन चंद ब्लोग्स में से एक है जहाँ मेरा अक्सर जाना होता है.बल्कि इनकी हर नयी पोस्ट्स पर मेरा जाना अनिवार्य होता है.कई बार कई बातें ऐसी मिलती हैं जो की दिल को छु जाती हैं.और एक सबसे ख़ास बात ये मैंने देखी की ये विवादास्पद लिखने से बचकर बहुत साफ़ सुथरा लिखती हैं.जिससे हर वर्ग के लोग जुड़ना पसंद करते हैं.हकीकत में कोई भी रचना लेखक की सोच का आइना ही हुआ करती है.ये ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' सामूहिक ब्लॉग की सदस्य भी हैं.खैर मै इनके ब्लॉग के बारे में ,और इसको शुरू करने के बारे में ज्यादा नही जानता था.इस बारे में जब शालिनी जी से ईमेल द्वारा पूछा तो उन्होंने जवाबी ईमेल भेजा.जिसका खुलासा कुछ यूँ है.

लेखिका के बारे में 

आपने कुछ आदेश दिया था... बस वही पूरा करने का प्रयास कर रही हूँ
आमिर जी , मैं अपने जीवन के चालीसवें दशक में प्रवेश कर रही एक विवाहित महिला व दो बच्चों की माँ हूँ जिसकी प्राथमिकता आज भी पति और बच्चों का ध्यान रखना है........ उत्तर प्रदेश के  एक छोटे से जिले रामपुर से हूँ जो कभी एक  नवाबी रियासत हुआ करती थी... बातचीत में थोड़ी लखनवी नजाकत और नफासत अपने आप ही आ गयी... उर्दू कि कोई तालीम कभी नहीं ली.. शिक्षा दीक्षा भी वही गवर्नमेंट कॉलेज से हुई ..मनोविज्ञान में एम. ए. और बी.एड.... पढ़ाई में होशियार नहीं थी ...हाँ पढाने का शौक बहुत छोटे पन से रहा.. मुझे याद है कि धर्मयुग की वे कहानियां सही से समझ में न आने पर भी उन्हें पढ़े बिना चैन नहीं आता था ... फिर शौक लगा ग़ज़लों का...टीवी पर गज़लें सुनकर साथ साथ उन्हें लिखा करती थी ... एक पूरी डायरी बना ली  थी अपनी...कभी कुछ ऐसे ही २-४ बार लिखा भी... पर किसी को कभी दिखाया भी नहीं..... फिर पढ़ाई पूरी होते न होते शादी की बात चलने लगी ...हमारे यहाँ लडकियों को पढाने का एक ही मकसद हुआ करता था.. कि अच्छा रिश्ता मिल जाए बस... बी.एड. पूरा भी नहीं हुआ था कि रिश्ता और २० पूरे होते न होते शादी हो गई ... फिर  दो बच्चे.

लेखन की शुरुआत 

घर के काम में कहाँ साहित्य और कहाँ लिखना .... फिर बच्चे स्कूल जाने लगे और मैं घर पर खाली.... सोचा कुछ काम किया जाए ... पतिदेव को मनाया ..और शिक्षण कार्य आरम्भ कर दिया.... डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गुडगांव में हिंदी अध्यापिका के रूप में ... अब कभी कुछ प्रतियोगिता के लिए तो कभी किसी और कारण से लिखना पडता था.... स्कूल पत्रिका में रचनाएँ छपी तो ..सबने कहा ..तुम अच्छा लिखती हो .. मन मे एक उम्मीद सी जगी और दोबारा यदा कदा  कुछ शब्द डायरी में सहेजने शुरू किए... ब्लॉग ले बारे में सुना तो था पर पाता नहीं था कि यह क्या होता है कैसे बनाता है... स्कूल में शिक्षा में तकनीक के प्रयोग से सम्बंधित कार्यशाला में ब्लॉग व वेब पेज बनाना सीखे..सबने ब्लॉग की तारीफ़ की तो हिम्मत बढ़ी ... कुछ कवितायें ब्लॉग पर डालीं तो अपने कुछ मित्रों ने प्रशंसा करके उत्साह बढ़ाया... कुछ भी पता नहीं था कि कैसे कैसे ब्लॉग को आगे बढ़ाया जाए... बस कुछ ब्लॉगर मित्रों ने ब्लॉग पर आना शुरू किया ...और आप ही जैसे लोगों के समर्थन से ब्लॉग को थोडा आगे तक पहुँचाने में सफल हो पायी ... आज भी नहीं पता की ब्लॉग की लोकप्रियता कैसे बड़ाई  जाए.. अपनी कविताओ को कहीं छपवाने कि हिम्मत आज भी मुझमें नहीं आ पायी है .... बस आप जैसे हमसफ़र मिलते जा रहें हैं और कारवां बढ़ रहा है.

''मेरी कलम मेरे जज़्बात '' ब्लॉग तब से अब तक 

इस ब्लॉग को शुरू करते वक्त शायद लेखिका ने नही सोचा होगा की लेखन का सफ़र इस तरह आगे बढ़ता जायेगा.यहाँ तरह तरह के लोग आयेंगे.इस ब्लॉग को उजागर करने और लोगों के सामने लाने में सामूहिक ब्लोगों की भूमिका भी सराहनीय रही.जिन्होंने समय समय पर इनकी पोस्ट्स को अपनी चर्चा का विषय बनाया.और समय समय पर इन्हें हौंसला दिया ,और आगे बढ़ने और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित किया.इस तरह अनुभूति का सफ़र जारी रहा.और आज एक अरसे के बाद ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' ने इस ब्लॉग को परिचय के लिए चुना.इस ब्लॉग के अब तक 67 प्रशंशक हैं.और ये कारवां आगे बढ़ता जा रहा है.आज की पोस्ट पढने वालों का भी इस ब्लॉग पर स्वागत है. इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड की तरफ से शुभकामनायें.

किन्ही तकनिकी कारणों से मै इस ब्लॉग की पोस्ट्स सूची इस पोस्ट के साथ प्रकाशित नही कर पाया.भविष्य में अगर मुमकिन हुआ ,तो इसी पोस्ट में लगा दी जाएगी.



              'मेरी कलम मेरे जज़्बात '' ब्लॉग पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें''


''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''

''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''भारतीय ब्लोगर्स का वो सामूहिक ब्लॉग समूह है ,जो ब्लोगिंग टिप्स भी देता है ,और ब्लोगर्स का परिचय भी करवाता है ,और ब्लोग्स का भी परिचय करवाता है ,ब्लोगों का खूब खूब प्रमोशन करता है.और इंडियन ब्लोग्स का अपडेट्स लगाकर ज्यादा से ज्यादा पाठकों को इनके ब्लोग्स तक पहुंचता है.और ब्लोगिंग में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की हर संभव कोशिश करता है.और नए पुराने ब्लोगर्स को ब्लोगिंग की दुनिया के बारे में बारीकियां सिखाता है.और एक कामियाब ब्लॉग बनाने में हर संभव मदद करता है.अगर आपने इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड सामूहिक ब्लॉग को अभी तक ज्वाइन नही किया तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये.इसके सदस्य बन जाइये और ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' के साथ जुड़कर अपने ब्लोग्स को भी जन जन तक पहुंचाइये.और अपने ब्लोग्स का प्रमोशन कीजिये.और साथ ही इसकी हर पोस्ट्स को भी इमेल के जरिये प्राप्त करते रहिये.ताकि आपको ब्लोगिंग सम्बंधित जानकारियां मिलती रहें.और ब्लोगिंग टिप्स मिलते रहें.और नयी नयी ब्लोग्स के और नए नए ब्लोगर्स के बारे में भी जानकारियां मिलती रहें.आइये हम सब मिल जुलकर ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''को भारतीय ब्लोगर्स का सबसे कामियाब समूह बनाएं.आप भी इसी तरह अपनी ब्लॉग का परिचय करवा सकते हैं.आप अपनी ब्लॉग के बारे में लिख कर हमे ईमेल कर दीजिये.जल्द ही इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड आपके ब्लॉग  का परिचय भी यहाँ करवाएगा.

ये पोस्ट मैंने सामूहिक ब्लॉग ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' के ब्लॉग परिचय कॉलोम में लिखी थी। जिसे आज 
''एक ब्लॉग सबका '' के मंच पर शेयर कर रहा हूँ। 

आप भी यहाँ क्लिक करके ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड'' सामूहिक ब्लॉग के सदस्य बन सकते हैं।


''आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको ''एक ब्लॉग सबका '' ब्लॉग पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.

                                               ''आमिर दुबई ''

बुधवार, 14 नवंबर 2012

गुमनामी में जीते नए हिंदी ब्लोग्स

दोस्तों ,ब्लोगिंग टिप्स की आज एक नयी पोस्ट लेकर हाज़िर हुआ हूँ.जिसका नाम है ''गुमनामी में जीते नए हिंदी ब्लोग्स'' 


नए ब्लोगर्स की व्यथा 

कई बार ब्लोगों पर सफ़र करते करते मै ऐसे कुछ ब्लोग्स पर भी पहुंचा,जहाँ मैंने लेखन की कला में माहिर ब्लॉग देखे.इतनी मेहनत और लगन से लिखते हैं ,हमारे नए हिंदी ब्लोगर.लेकिन इनकी लेखनी चंद लोगों तक महदूद होकर रह जाती है.वो इसलिए की इनको सिर्फ ब्लॉग पर पोस्ट करने का पता होता है ,ये नही मालुम होता की हम जो इतनी मेहनत और लगन से लिख रहे हैं,इन्हें जन जन तक कैसे पहुँचाया जाये.अपने ब्लॉग को सर्चिंग इन्जंस तक कैसे लाया जाये.ब्लॉग पर गेजेट्स विजेट्स कैसे लगाये जाएँ.ना ही ये पता होता है की अपनी पोस्ट्स अपने पाठकों तक ईमेल द्वारा कैसे पहुंचानी है.ना ये पता होता है की अपनी पोस्ट्स को फेसबुक पर दूसरी सोशल वेबसाइट तक कैसे पहुंचानी है.कैसे अपने ब्लॉग का प्रचार करना है.कैसे इसे फेमस बनाना है.सिर्फ इनके ब्लोग्स पर इनके जानने वाले ही पहुँचते हैं.नए पाठकों का आना इनके लिए एक ख्वाब जैसा होता है.सीधी सादी टेम्पलेट लगाकर सिर्फ पोस्ट के जरिये अपनी ब्लॉग को चलाते हैं.ब्लोगिंग के बारे में ,और ब्लॉग सम्बंधित इन्हें कुछ भी नही पता होता.और इनकी लेखनी इतनी कमाल की होती है की दिल में उतर जाये.मुझे इनके ब्लोग्स पर बड़ा रहम आता है.खुद ही पोस्ट्स लिखते हैं ,और अपने जानने पहचानने वालों को ईमेल या फेसबुक वगैरा पर लिंक भेज भेज कर पोस्ट्स पर बुलाते हैं.और उन्हें अपनी पोस्ट्स पढवाते हैं.या शायद फोन और मोबाईल मेसेज से भी उनको बुलाते हों तो कोई ताअज्जुब नही.उपर से वर्ड वेरिफिकेशन भी इनकी ब्लॉग से चिपका रहता है.इन्हें तो इसका ज्ञान नही होता.और लोग कमेंट्स देने से भी कतराते हैं.क्यूँ की इससे कमेंट्स देने में काफी परेशानी होती है.तो कभी कभी मिलने वाले कमेंट्स भी स्पेम में चले जाते हैं.जिसका इनको पता भी नही चलता.


इसके साथ होने वाली ना इंसाफी 

ये नए हिंदी ब्लोगर इतने मेहनती होते हैं.की कई कई घंटे लगाकर पोस्ट्स लिखते हैं.और उसे ब्लॉग पर भेजते हैं.जिसका इन्हें कोई फायदा भी नही मिलता.उसे कोई और उठा ले जाता है.और ना ये अपनी पोस्ट को अपने फोलोवर्स तक पहुंचा पाते हैं.और ना ही इनको ब्लॉग के प्रमोशन के बारे में कुछ पता होता है.और ना हो अपने ब्लॉग को आगे ले जाने के बारे में कोई ज्ञान होता है.उपर से इनकी पोस्ट्स को पोस्ट्स चोरी करने वाले भी चुरा लेते होंगे ,क्यूँ की इनकी तो कोई पहचान है नही ,इसलिए वो इनकी पोस्ट्स को चोरी करके अपने नाम से टिका देते होंगे.और इन्हें पता भी नही चलता होगा.इनकी मिसाल ऐसी है की ये मेहनत करके तरह तरह के मसाले डालकर खाना बनाते हैं ,और कोई चोर आकर इनके खानों को खा डालते हैं.और ये देखते रह जाते हैं.या इनका पकाया हुआ कोई अपने नाम से पेश कर देता होगा,की ये मैंने पकाया है.और साड़ी तारीफें वो लूटकर ले जाता है.और ये बेचारे देखते ही रह जाते हैं.एक से एक हिंदी में लिखने वाले ब्लॉग जगत में हैं ,जो की एक गुमनाम ब्लॉग लिए उसे चला रहे हैं.जिसका इनके अलावा ब्लॉग जगत में अपना कोई वजूद ही नही है.इनके साथ तरह तरह की ना इन्सफियाँ भी होती रहती हैं.और ये बेचारे कुछ भी नही कर पाते.क्यूँ की चोर अगर किसी जाने माने ब्लोगर की पोस्ट चुराते हैं तो पोल खुल जाने का डर तो रहता ही है.लेकिन इन गुमनामो की पोस्ट्स को चुरा कर अपने नाम से आगे बढ़ाने में चोरो को भी कोई डर खौफ नही होता.

सोमवार, 22 अक्टूबर 2012

ब्लोगों का भला करते सामूहिक ब्लोग्स


 सामूहिक ब्लॉग उसे कहते हैं जहाँ पर बहुत सारे ब्लोग्स की चर्चा होती है ,या फिर अपडेट्स होता है.यानी हर नयी पोस्ट हर ब्लॉग की यहाँ लिंक हो जाती है.कई सामूहिक ब्लोग्स को तो कई ब्लोगर्स मिलकर चलाते हैं.ब्लोग्स की चर्चा करके उनका प्रमोशन करते हैं.और कई सामूहिक ब्लोग्स ऐसे भी हैं जो कई ब्लोग्स की अपडेट्स लिंक्स अपनी ब्लोग्स पर लगाते हैं.इससे भी दुसरे ब्लोग्स का काफी प्रमोशन होता है.बताना ये चाहता हूँ की ये जितने भी हिंदी सामूहिक ब्लोग्स हैं जो की दुसरे ब्लोग्स की चर्चा करते हैं,या फिर उसने ब्लोग्स का अपडेट्स लगाते हैं ,उनका इसमें अपना कोई स्वार्थ नही होता.बस ये नए पुराने ब्लोग्स का प्रमोशन करते हैं,उसके प्रचार प्रसार में अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं.

हिंदी ब्लोगर्स को भी चाहिए की वो भी इनका शुक्रिया अदा करें.और साथ ही इन सामूहिक ब्लोग्स का लोगो भी अपने ब्लोग्स पर लगायें.ताकि आपके ब्लोग्स के जरिये भी काफी सारे लोग इन सामूहिक ब्लोगों से जुड़ें.और नए पुराने ब्लोगर्स को इसका भरपूर फायदा मिले.सामूहिक ब्लोग्स का मकसद ही दुसरे ब्लोग्स का प्रमोशन करना है.और दुसरे ब्लोग्स को हिंदी दुनिया के सामने लाना है.

सामूहिक ब्लोगों से ब्लॉग का बहुत भला होता है.इसके विजिटर्स काफी बढ़ जाते हैं.और ब्लोगों पर काफी ज्यादा कमेंट्स आने लगते हैं.इसलिए हर हिंदी ब्लोगर को चाहिए की अपनी ब्लॉग को सामूहिक ब्लोगों में शामिल करवाकर इसका फायदा उठायें.ये इन सामूहिक ब्लोग्स के ब्लोगर्स का बहुत बड़ा अहसान है की ये निस्वार्थ आपके ब्लोगों के लिए काफी काम कर रहे हैं.कई सामूहिक ब्लोग्स रोजाना ब्लोगों की चर्चा कर रहे हैं.तो कई रोजाना आपके ब्लोगों के अपडेट्स लोगों तक पहुंचा रहे हैं.और '' इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' भी आपके सामने है जो की एक सामूहिक ब्लॉग ही है.जहाँ निस्वार्थ ब्लोगों का परिचय करवाया जा रहा है.और इंडियन ब्लोगर्स का परिचय करवाया जा रहा है.और आपके ब्लोग्स को जन जन तक पहुँचाने में आपका साथ दे रहा है.और साथ ही आपको बहुत सारे ब्लोगिंग टिप्स भी पोस्ट्स के जरिये दे रहा है.आपको ज्यादा से ज्यादा इससे जुड़ना चाहिए.इन सामूहिक ब्लोगों से जुड़ने और इनको ज्वाइन करने ,और यहाँ पर अपने ब्लोग्स का अपडेट्स लगवाने के बहुत सारे फायदे हैं.उनमे से कुछ मै आपको बताता हूँ.

अब मै आपके सामने सामूहिक ब्लॉग में शामिल होने के फायदे अर्ज़ करने की कोशिश करता हूँ.दोस्तों , एक नया ब्लोगर जब ब्लॉग शुरू करता है तो बड़ी मेहनत से सजा धजा कर उसमे पोस्ट करता है.उसे बनाता संवारता है.ताकि रीडर्स आयें और उसकी पोस्ट पढ़ें,और अपने मशवरों से उसे अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करें.नया ब्लोगर ब्लॉग के प्रमोशन के लिए तरह तरह की कोशिशें भी करता है.फेसबुक और दुसरे शोशल वेब्स पर भी दौड़ भाग करता है.लेकिन ब्लॉग का उसकी मर्जी के मुताबिक प्रमोशन हो नही पाता.

इसको आप इस मिसाल से समझिये की एक निर्माता एक फिल्म बनाता है ,और काफी कुछ खर्च करने के बाद उस फिल्म को पूरा करता है ,अब ऐसे में अगर फिल्म फ्लॉप हो जाये तो उसका नुक्सान तो होगा ही ,ज्यादा दुःख उसे इस बात का होगा की उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया.लिहाजा हर निर्माता निर्देशक ये समझता है की फिल्म चाहे कैसी भी हो ,अगर उसका प्रचार प्रसार सही तरह से हो तो फिल्म अपनी लागत निकाल ही लेती है.उसके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है उसका सही प्रचार प्रसार करना.इस काम में जितनी ज्यादा कोशिश की जाए उतना ही फायदा ज्यादा होता है.और ये तो आपको भी पता है की सेल्समेन अपने माल को बेचने के लिए हमेशा ऐसी जगह पर ही जाना पसंद करता है जहाँ पर अवाम ज्यादा हो.लोग ज्यादा हों.ताकि उसका सारा माल बिक जाये.

बिलकुल इसी तरह ब्लॉग का प्रचार प्रसार करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है की अपनी ब्लॉग को सामूहिक ब्लॉग में शामिल करवा दे.सामूहिक ब्लॉग में लोग भी ज्यादा होते हैं.इसलिए वहां से आपको कई ऐसे रीडर्स भी मिल जायेंगे ,जो आपकी पोस्ट्स को पसंद करते होंगे.ये मेरा तजर्बा रहा है की सामूहिक ब्लॉग से ब्लॉग के प्रचार प्रसार को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है.लिहाजा हर नए पुराने ब्लोगर्स को चाहिए की अपने ब्लॉग को सामूहिक ब्लोग्स में शामिल करवा लें.ताकि आपके ब्लॉग को सही प्रमोशन हो सके.जब प्रमोशन सही होगा तो नए नए लोग आपके ब्लॉग पर आयेंगे ,आपका ब्लॉग ज्वाइन करेंगे ,और आपके रीडर्स बनेंगे.हिंदी ब्लोगर्स के लिए बहुत सारे सामूहिक ब्लॉग हैं ,जहाँ पर हिंदी ब्लोग्स को शामिल किया जाता है. 

जिनमे से ''एक ब्लॉग सबका ''  चर्चा मंच '' ब्लॉग मंच '' नयी पुरानी हलचल ''हमारी वाणी '' ब्लॉग परिवार ''रफ़्तार '' ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' और भी कई सामूहिक ब्लोग्स में अपनी ब्लोग्स को सबमिट करवाकर देखें इसके बाद आपके ब्लॉग का ट्राफिक कितना बढ़ता है.और भी कई सामूहिक ब्लोग्स हैं जिनका मुझे इस वक्त नाम याद नही है.इनमे से कुछ सामूहिक ब्लोग्स की सूची आप इसी ब्लॉग ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' की सामूहिक ब्लोग्स अपडेट्स में भी देख सकते हैं.आप इन सामूहिक ब्लोग्स पर जाएँ और इनसे जुड़कर अपने ब्लोग्स का प्रमोशन करें.और अपने ब्लोग्स को जन जन तक पहुंचाएं.आज की ये ख़ास पोस्ट मैंने सभी सामूहिक ब्लोग्स के लिए लिखी है.लिहाज़ा उन्ही को समर्पित करता हूँ.

उम्मीद है की आप सभी को ये पोस्ट पसंद आएगी.यही पोस्ट मैंने अपनी ब्लॉग ''मास्टर्स टैक टिप्स '' और सामूहिक ब्लॉग ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''पर भेजी थी.जिसका बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला था.इसलिए इसे आज इसे कुछ इजाफे के साथ ''एक ब्लॉग सबका '' पर भी भेज रहा हूँ ताकि यहाँ पर जुड़े पाठक भी फायदा उठा सकें.बस आपको इन सामूहिक ब्लोग्स का अपडेट्स अपने ब्लॉग पर लगाना है.या फिर इनका लोगो अपने ब्लॉग पर लगाना है,फिर देखिये ये किस तरह आपके ब्लॉग का प्रमोशन करते हैं.सामूहिक ब्लोग्स पर किसी भी ब्लॉग की पोस्ट का शामिल किया जाना यक़ीनन सम्मान की बात है.इससे पाठकों में भी काफी बढ़ोतरी होती है.जहाँ सामूहिक ब्लोग्स आपके ब्लोगों के लिए इतना कुछ कर रहे हैं ,वहां कम अज कम आप इन सामूहिक ब्लोग्स के लोगो तो अपनी ब्लोग्स पर लगा ही सकते हैं.या फिर इनका अपडेट्स हो अपने ब्लोग्स पर लगा लें.

मै आपको अपना तजर्बा बताता हूँ.की जब मोहब्बत नामा को मैंने सामूहिक ब्लोग्स में शामिल नही करवाया था ,तब तक ये भी गुमनामी के अंधेरों में ही भटक रहा था.जब मैंने इसे सामूहिक ब्लोग्स पर शामिल करवाया तभी से इसका ब्लॉग ट्राफिक काफी बढ़ गया.उसी दिन से मैंने अपने ब्लॉग मोहब्बत नामा पर इन सामूहिक ब्लोग्स का और अपने पसंदीदा ब्लोग्स का अपडेट्स लगा लिया.ताकि इनकी हर पोस्ट मेरे ब्लॉग पर भी अपडेट होती रहे.और जिन सामूहिक ब्लोग्स ने मोहब्बत नामा का इतना भला किया है ,उनके लिए मै भी इतना तो कर ही सकता हूँ.

इसलिए आप सभी से भी अर्ज़ यही है की अगर आपने अभी तक अपने ब्लोग्स को सामूहिक ब्लोग्स में शामिल नही करवाया है तो आज ही करवा लीजिये.और खुद भी इन सामूहिक ब्लोग्स को ज्वाइन कर लीजिये.और अगर आप अपने ब्लॉग का परिचय यहाँ इंडियन ब्लोगर्स के बीच करवाना चाहते हैं तो आज ही एक पोस्ट अपने ब्लॉग के नाम लिखिए.जिसमे अपने ब्लॉग के बारे में सब कुछ लिख कर मुझे ईमेल कर दीजिये.जल्द ही इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड के कॉलोम ''ब्लॉग चर्चा '' में आपके ब्लॉग का भी परिचय करवाया जायेगा.और आपके ब्लॉग की यहाँ चर्चा होगी.उम्मीद है की इससे भी आपके ब्लोगों का ट्राफिक काफी हद तक बढेगा.

''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' सभी भारतीय ब्लोगर्स का ही एक मंच है.जो की हिंदी ब्लोगों के प्रमोशन के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.इसकी आज की ये पोस्ट आपको कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.अगर आपने अभी तक इस सामूहिक ब्लॉग को ज्वाइन नही किया तो आज ही ज्वाइन करके आप भी इसके सदस्य बन जाएँ.जल्द ही और ब्लॉग टिप्स के साथ दुबारा हाजिर होंगे.तब तक के लिए शब् बखैर .


       ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड '' पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें ''
                                                            
                                                     ''आमिर दुबई.''

बुधवार, 17 अक्टूबर 2012

इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड


दोस्तों आप सभी को ये जानकार यक़ीनन ख़ुशी होगी ,की मैंने एक सामूहिक ब्लॉग मंच तैयार किया है.जिसका मकसद होगा सभी हिंदी ब्लोग्स का प्रमोशन करना.इस ब्लॉग के जरिये मै नए हिंदी ब्लोगर्स को एक पहचान दिलाना चाहता हूँ.यहाँ आपको सभी तरह के ब्लोग्स का अपडेट्स भी मिलेगा.और साथ ही आपको हफ्ते में एक हिंदी ब्लोगर से मिलने का मौका मिलेगा.उनके बारे में और उनके ब्लोग्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा.साथ ही इसमें साप्ताहिक ब्लॉग चर्चा भी होगी जिसमे आपको अच्छी अच्छी ब्लोग्स के लिंक्स मिलेंगे.जहाँ जाकर आप इनकी पोस्ट्स पढ़ सकेंगे.और साथ ही आपको मै यहाँ पर ब्लोगिंग टिप्स भी दूंगा.जैसा की आप मेरे दोनों ब्लोग्स मोहब्बत नामा और मास्टर्स टेक पर पढ़ते ही रहते हैं.साथ ही यहाँ हिंदी ब्लोगर्स की ऑनलाइन मदद भी की जाएगी.किसी को किसी भी प्रकार की ब्लोगिंग समस्या हो उसकी मदद की जाएगी.और नए ब्लोगर्स के ब्लोग्स का प्रमोशन भी किया जायेगा.और उनको ब्लॉग को बेहतर से बेहतर बनाने के तरीके भी सिखाये जायेंगे.और ब्लोग्स के प्रमोशन के तरीके भी सिखाये जायेंगे.यहाँ आपको बहुत सारे तकनिकी ,काव्य ,गजल ,मोबाइल ,सामूहिक ,न्यूज ,वगैरा से सम्बंधित ब्लोग्स के लिंक भी मिलेंगे.और भी कई तरह की ब्लोग्स के लिंक्स भी मिलेंगे.ये एक ऐसा सामूहिक ब्लॉग होगा की जिसका काम और तरीका सबसे जुदा और सबसे हटकर होगा.गुमनामी में छुपे कई हिंदी ब्लोगर्स को एक नयी पहचान दिलाने और उन्हें हिंदी ब्लॉग जगत में लाने का काम किया जायेगा.ख़ास कर इसमें आपको ब्लोगिंग सम्बन्धी बहुत सारे टिप्स मिलेंगे.अगर आप ब्लोगर हैं ,तो आप भी अपना ब्लॉग यहाँ सबमिट करवा सकते हैं.और साथ ही इसे ज्वाइन करना ना भूलें.ये ब्लॉग सभी भारतियों का है.और हिंदी ब्लॉग जगत के ब्लोगर्स का है.आप अपने इस ब्लॉग पर रोजाना पधारें.और यहाँ अपडेट्स होने वाले तरह तरह के लिंक्स पर जाकर पोस्ट्स को पढ़ें.ये एक ऑनलाइन ब्लोगर्स सम्मलेन भी होगा.जहाँ हम सभी भारतीय एक दुसरे ब्लोगर्स से मिलेंगे ,और एक दुसरे के बारे में जानेंगे.एक दुसरे के ब्लोग्स के बारे में जानेंगे.यहाँ आपको बहुत अच्छे अच्छे ब्लोगर्स दोस्त मिलेंगे.ब्लोगों की चर्चा भी होगी.ब्लोगर्स का परिचय भी.ब्लॉग सम्बंधित जानकारियां भी ,तो ब्लोगिंग के टिप्स भी.सब कुछ आपको इस एक ही जगह पर मिलेगा.और मुझे उम्मीद है की ये मंच एक दिन हिंदी ब्लॉग जगत में सबसे हटकर और सबसे जुदा सामूहिक ब्लॉग के रूप में जाना और पहचाना जायेगा.सभी भारत वासियों का यहाँ पर स्वागत है.आप भी यहाँ जरुर आयें.और अपने ब्लोग्स को भी शामिल करवाएं.और अपने ब्लोग्स का खूब खूब प्रमोशन करें.जो भी मोहब्बत नामा और मास्टर्स टेक के चाहने वाले हैं ,उनका मै ख़ास यहाँ स्वागत करता हूँ.हम सभी मिलकर इस सामूहिक ब्लॉग को बेहतर से बेहतर बना सकते हैं.आज मैंने इसका आगाज़ कर दिया है.और काफी सारी सेटिंग भी कर दी है.और आज से ये शुरू भी हो चुका है.बस आपका ही इन्तजार है.आप भी यहाँ आयें.और आमिर की एक छोटी सी कोशिश को भी देखें.और इसके सदस्य बने.और ईमेल द्वारा इसकी पोस्ट्स प्राप्त करें.

                            ''इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड ''पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.



''आपको ये पोस्ट कैसी लगी अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको ब्लॉग पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.

                                                            ''आमिर दुबई.,,,



रविवार, 14 अक्टूबर 2012

ब्लॉग का प्रचार कैसे करें ?

ब्लॉग को प्रचारित करने के तरीके 

दोस्तों मै अपनी कई पोस्ट्स के जरिये ये बता चुका की ब्लॉग को बनाना आसान है लेकिन उसे प्रचारित करना भी बहुत जरुरी है.जब तक आप अपने ब्लॉग का सही प्रमोशन नही करेंगे तब तक पाठक आपके ब्लॉग पर नही पहुँच पाएंगे.मै आपको कुछ टिप्स दे रहा हूँ जिससे आपके ब्लोग्स को बहुत फायदे होंगे.आप इन टिप्स को आजमाकर देखें ,हैरत अंगेज तौर पर आपके ब्लॉग का ट्राफिक काफी बढ़ जायेगा.ये टिप्स ख़ास कर नए ब्लोगर्स के लिए हैं.

1 . फीड बर्नर में रजिस्टर करना 
ब्लॉग बनाने के बाद सबसे पहला काम जो करना चाहिए वो ये है फीड बर्नर पर अपने ब्लॉग को रजिस्टर कर लेना चाहिए.इससे फायदा ये होगा की आपके ब्लॉग की हर पोस्ट्स आपके पाठकों को इमेल्स वगैरा के जरिये पहुंचनी शुरू हो जाएगी.और गूगल में ज्यादा से ज्यादा आपकी ब्लॉग के रिजल्ट आने लगेंगे.और आपके ब्लॉग की भी फीड शुरू हो जाएगी.
आप यहाँ जाकर अपने ब्लॉग का फीड बर्नर पर रजिस्टर कर सकते हैं.

2 .  अपने ब्लॉग को सर्चिंग इन्जंस पर सबमिट करना.
जब आप अपने ब्लॉग को सर्चिंग इंजन पर सबमिट कर देंगे,तो सर्चिंग इंजन आपके ब्लॉग का रिजल्ट दिखने लगेंगे.इसलिए अपने ब्लॉग को सर्चिंग इन्जंस पर सबमिट करना जरुरी होता है.मै साथ ही आपको लिंक भी दे रहा हूँ ,यहाँ जाकर आप अपने ब्लॉग को सर्चिंग इन्जंस पर सबमिट कर सकते हैं.

3 .अपने ब्लॉग को गूगल में सबमिट करना 
सर्चिंग इन्जंस में सबसे ज्यादा जरुरी है अपने ब्लॉग को गूगल में सबमिट करना.आप यहाँ जाकर अपने ब्लॉग को गूगल में सबमिट कर सकते हैं.

4 .ब्लोगर टिप्स का पढना 
नए ब्लोगर्स के लिए ये भी बहुत जरुरी है की वो ब्लॉग शुरू करने से पहले इसकी तयारी करे.और इसकी तैयारी ये है की ब्लोगर्स के लिए जो टिप्स इंटरनेट पर हैं उनको पढ़े.आप जब इन ब्लोगर्स टिप्स को पढेंगे तो आपके ब्लॉग के लिए बेहतरीन तैयारी होगी.क्यूँ की किसी भी काम को करने से पहले उसकी तैयारी बेहद जरुरी है.उसके बारे में पढने से उसका सही ज्ञान मिलेगा,जिससे आपको ब्लॉग चलाना काफी आसान होगा.और अपने ब्लॉग को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा.इसी पोस्ट के आखिर में आपको ब्लोगर्स के लिए हिंदी टिप्स के कुछ लिंक्स मिल जायेंगे ,आप उन लिंक्स पर जाकर उन टिप्स को पढ़ें ,उम्मीद है की ये आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे.

5 . अपने ब्लॉग को सजाना संवारना 
ब्लॉग जितना ज्यादा खुबसूरत होगा उतना ज्यादा पाठकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा.इसके लिए अपने ब्लॉग के रंग रूप को खुबसूरत बनाएं.उसमे अच्छे अच्छे गेजेट्स और विजेट्स लगायें.कई गेजेट्स तो आपको ब्लोगर पर ही मिल जायेंगे.और कुछ ऐसे भी गेजेट्स और विजेट्स हैं जिनके लगाने से ब्लॉग की खूबसूरती में निखार आएगा ,साथ ही ब्लॉग को भी फायदा होगा.अगर आप इतना ज्ञान नही रखते तो आप किसी भी बड़े ब्लोगर दोस्त की सहायता से इसे सजा संवार सकते हैं.और इसे बेहतर बना सकते हैं.हमारे हिंदी ब्लोगर्स में आपको बहुत सारे अच्छे ब्लोगर्स मिल जायेंगे जो निस्वार्थ आपकी सहायता कर सकते हैं.सहायता उस समय लें जब आपके बस का काम ना रहे.वर्ना खुद कोशिश करके अपने ब्लॉग को सजाएँ ,ताकि इसके करने से आपका ज्ञान भी बढेगा.

6 .अपने कमेंट्स के जरिये अपने ब्लॉग का प्रचार 
आप रोजाना कई कई ब्लोग्स पर जा जाकर कमेंट्स करते रहते हैं ,आज मै आपको कमेंट्स करने का जो तरीका बता रहा हूँ इससे आपके कमेंट्स खुद आपके ब्लॉग का प्रचार प्रसार करेंगे.निचे दिए गये कोड को कापी कर लें.और जहाँ मैंने अपने ब्लॉग का लिंक दिया है ,उस जगह आप अपने ब्लॉग का लिंक लगा लें.और जिस जगह मैंने अपने ब्लॉग का नाम दिया है ,वहां आप अपने ब्लॉग का नाम लगा लें.फिर जब भी आप किसी ब्लॉग के कमेन्ट बॉक्स में जाकर कमेन्ट लिखें ,कमेन्ट के साथ ही ये कोड भी कमेन्ट बॉक्स में पेस्ट कर दें.और कमेन्ट कर दें.ऐसा करने से आपके कमेन्ट के साथ ही आपके ब्लॉग का नाम और उसी नाम में आपके ब्लॉग का लिंक भी प्रकाशित होगा.जब लोग आपके कमेन्ट को पढ़ेंगे तो आपके ब्लॉग के लिंक नाम पर क्लिक करके आपके ब्लॉग पर पहुंचना शुरू होंगे.इस तरह आपके कमेंट्स खुद आपके ब्लॉग का प्रचार करेंगे.अब आप जहाँ जहाँ भी कमेंट्स करते हैं इसी तरह करें.इससे दुसरे ब्लोग्स के पाठक भी आपके ब्लोग्स से जुड़ने लगेंगे.
वो कोड ये हैं : 

<a href="http://masters-tach.blogspot.com/">मास्टर्स टेक टिप्स</a> 


आज के लिए इतना ही.बाकी टिप्स आइन्दा एक ब्लॉग सबका पर आपको मिलते रहेंगे.आप किसी भी तरह की ब्लॉग प्रोब्लम के हल के लिए मुझे इमेल कर सकते हैं.अगर मुमकिन हुआ तो मै आपकी सहायता करूँगा.
अब मै आपको ब्लोगर्स के लिए टिप्स के कुछ लिंक्स देता हूँ.आप इन लिंक्स पर क्लिक करके इन पोस्ट्स को पढ़िए.और अपने ब्लॉग को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास कीजिये.

1.वेबसाइट या ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ाएं

4.अपने ब्लॉग का ट्राफिक कई गुना बढ़ाएं 




6.ब्लोगर्स के लिए कुछ टिप्स 

7.सामूहिक ब्लोग्स में शामिल होने के फायदे 

8.ब्लॉग पेज रेंक कैसे बढ़ाएं 

9.ब्लॉग ट्राफिक कैसे बढाया जाये -1

10.ब्लॉग ट्राफिक कैसे बढ़ाएं -2


''आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको एक ब्लॉग सबका ब्लॉग पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.

           ''आमिर दुबई.,,,


मंगलवार, 9 अक्टूबर 2012

Computer World एक तकनिकी ब्लॉग


डियर रीडर्स ,मैंने आपको पहले भी बताया था की मुझे तकनिकी ब्लोग्स और वेबसाइट्स बहुत ज्यादा पसंद हैं.और मैंने मोहब्बत नामा में भी एक कॉलोम रखा है जिसमे मै अपनी पसंदीदा ब्लोग्स और वेबसाइट का जिक्र करता हूँ.अभी कुछ दिनों पहले भी मैंने आपको एक एजुकेशन ब्लॉग के बारे में बताया था.जो हाल ही में शुरू हुआ है.जहाँ पर आप ऑनलाइन कोर्सेज कर सकते हैं.आज भी मै आपको ऐसे ही एक बेहतरीन ब्लॉग के बारे में बताता हूँ.जो पर्सनली मुझे तो बहुत पसंद आया.हमारे एक ब्लोगर दोस्त वरुण कुमार ने इसे बनाया है.और इसका नाम है ''कंप्यूटर वर्ल्ड '' वाकई ये कंप्यूटर वर्ल्ड ही है.इसमें इतनी सारी जानकारियां की बस आप पढ़ते ही चले जायेंगे.मैंने आज इसकी काफी सैर की है.इसलिए आज की ये पोस्ट इसी ब्लॉग को समर्पित है.क्यूँ की अभी तक इसके फोलोवर्स ज्यादा नही हैं.इसलिए मैंने इनकी होंसला अफजाई के लिए ये पोस्ट लिखी है.क्यूँ की ये तो मै जानता हूँ की मेरे कलम को पढने वालों की तादात भी अच्छी है.शायद आज की ये पोस्ट काफी सारे दोस्तों को कंप्यूटर वर्ल्ड पर खींचकर ले जा सकती है.अब मै करता हूँ इनकी ब्लॉग की बात.इसमें मैंने काफी सारी बेहतरीन जानकारियां पायीं.जो की दूसरी ब्लोग्स से काफी हटकर हैं.इसमें आपको कम्प्यूटर्स ,मोबाइल्स ,लेपटोप ,सोफ्ट्वेयरस ,एंटीवायरस ,वगैरा के आलावा भी काफी सारी कीमती जानकारियां मिल जाएँगी.जो की आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं.आप भी इस ब्लॉग इ जरुर सैर करें.और इनकी पोस्ट्स को चेक करें.उम्मीद है की आपको आपको एक ब्लॉग सबका की ये पोस्ट जरुर पसंद आएगी.और कंप्यूटर वर्ल्ड अगर आपको पसंद आये तो आप भी इसे जरुर ज्वाइन कर लें.और इमेल्स के जरिये इसकी पोस्ट्स हासिल करते रहें.



               ''कंप्यूटर वर्ल्ड ब्लॉग पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.''

 ''आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको  
एक ब्लॉग सबका पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.







                                                                    ''आमिर दुबई.,,,

कंप्यूटर वर्ल्ड की लेख सूची

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2012

जानकारियों से भरा मास्टर्स टैक टिप्स ब्लॉग


आज मै आपको जानकारियों से भरे एक तकनिकी ब्लॉग के बारे में बताता हूँ.जिसे खुद मैंने ही कुछ अरसे पहले शुरू किया था.जिसमे अब तक काफी तकनिकी पोस्ट भेजी जा चुकी है.इस ब्लॉग को शुरू करने का मेरा एक खास मकसद ये था की जो लोग नये हैं ,और तरह तरह की जानकारियां तलाश करते रहते हैं,जो की उनको हिंदी में बहुत ही कम मिल पाती है,उनके लिए ये काफी सहायक होगा.और इस ब्लॉग के जरिये नए लोगों को खूब खूब तकनिकी फायदे हासिल होंगे.इस ब्लॉग पर कई सब्जेक्ट पर पोस्ट्स की जा चुकी है.जिनके लिंक्स आपको इसी पोस्ट में मिल जायेंगे.ये ब्लॉग हर उन नए लोगों के लिए है जो तकनिकी ज्ञान की तलाश में सर्चिंग करते रहते हैं.आप भी इस ब्लॉग को जरुर जरुर चेक करें.शायद यहाँ पर आपके काम की भी कई चीजें मिल जाएँ.इस ब्लॉग को शुरू करने से पहले मेरी खासी दिलचस्पी तकनिकी ब्लोग्स और वेबसाइट पर ही रहती थी.उनकी कोशिशों को देख देख कर मेरे मन में भी ये विचार आया की जो कुछ जानकारियां मुझे हैं उन्हें भी दूसरों तक पहुँचाया जाना चाहिए.ताकि मुझ जैसे बे शुमार लोगों को फायदा हासिल हो सके.क्यूँ की एक वक्त में मै भी नया था.काफी कम मालूमात थी.जिसकी वजह से घंटों मुझे सर्चिंग करने में ही खर्च करने पड़ते थे.और उन दिनों में मुझे लोगों को तकनिकी जरूरियात का काफी हद तक अंदाज़ा हुआ.जिसको ध्यान में रखकर मैंने इस तकनिकी ब्लॉग को शुरू किया.आइये इस ब्लॉग में भेजी गई पोस्ट्स पर एक नज़र डालते हैं.और हर पोस्ट के नाम के साथ ही उसका लिंक भी है.किसी भी पोस्ट को पढने के लिए आप उस पोस्ट कर क्लिक करके उस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं.एक एक कर एक ब्लॉग सबका में मेरी तरफ से भी पोस्ट्स का सिलसिला जारी है.आइन्दा मै आपके लिए कुछ और भी बेहतरीन ब्लॉग और वेबसाइट्स लेकर आऊंगा.उम्मीद है की उनमे से आपको कई काम की ब्लोग्स और वेबसाइट्स मिलेंगी.
आप इसकी सभी पोस्ट्स को यहाँ निचे देख सकते हैं.आपको आज की ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दीजिये.और अगर आपको  मास्टर्स टैक ब्लॉग  पसंद आई तो आप भी आज ही इसे ज्वाइन कर लीजिये.और मेरी तरफ से एक ब्लॉग सबका पर आप सभी का स्वागत है.

''आमिर दुबई ., 


मेरी अब तक की प्रकाशित पोस्ट सूची

गुरुवार, 27 सितंबर 2012

अब फ्री ऑनलाइन कोर्सेज करें


आज मै आपको एक ऐसे ब्लॉग पर लेकर चलता हूँ जो हाल ही में शुरू हुआ है.ये ब्लॉग ऑनलाइन एज्युकेशन के शौक़ीन विजिटर्स के लिए एक इनाम है.इस ब्लॉग की लेंग्वेज रोमन हिंदी है.इसमें ज्यादा तर आपको वीडियोज लिंक्स मिलेंगे.इस ब्लॉग में वीडियोज के जरिये अलग अलग कोर्सेज करवाए जा रहे हैं.जिनमे से इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ,MS ऑफिस कंप्यूटर कोर्स ,फोटोशोप ,ऑटोकेड ,वेब डिजाइनिंग ,ब्लोगिंग ,और भी कई तरह के कोर्सेज करवाए जायेंगे.जो की वीडियोज की शक्ल में होंगे.और इनकी सबसे बड़ी ख़ास बात ये है की ये सब हिंदी ,उर्दू भाषा में होंगे.इन उर्दू हिंदी वीडियोज को देख देख कर कोई भी कंप्यूटर कोर्सेज आसानी से कर सकता है.ये सब फ्री हैं.आप इन वीडियोज को भी इंटरनेट से डाऊनलोड कर सकते हैं.और ऑनलाइन देख देख कर भी तालीम हासिल कर सकते हैं.मेरे ख़याल से ये कोशिश काफी हटकर है.और बहुत ही बेहतरीन है.इससे काफी लोग फायदा उठा सकते हैं.क्यूँ की इस महंगाई के दौर में किसी भी तरह का कंप्यूटर कोर्स करने के लिए काफी फीस खर्च करनी पड़ती है.और जो लोग ऑनलाइन इंटरनेट के जरिये कंप्यूटर और अन्य तरह के कोर्सेज करना चाहते हैं,उनको ये वीडियोज कम्प्लीट मिल भी नही पाते.इसी के पेशे नज़र ये ब्लॉग काफी ज्यादा फायदे मंद साबित होगी.इसमें हर तरह के कोर्सेज के कम्प्लीट वीडियो सीरीज आपको यहीं पर मिल जाएगी.जिसे आप सीरियल वाइज देख कर आसानी से वो कोर्सेज कर सकेंगे.अभी तो इसकी शुरुआत ही है.इसके ब्लोगर का कहना है की वो इसमें हर तरह के कम्प्लीट कोर्सेज के वीडियोज को पोस्ट के जरिये लोगों तक पहुंचाएंगे.ताकि लोगों को हर तरह की ऑनलाइन एजुकेशन के वीडियोज यहीं पर मिल सकें.अगर आप भी तरह तरह के कंप्यूटर कोर्सेज फ्री में ऑनलाइन करना चाहते हैं,और घर बैठे तालीम हासिल करना चाहते हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए ही है.आप आज ही इस ब्लॉग को ज्वाइन कर लें.और सबस्क्राइब भी कर लें.ताकि इसकी हर हर पोस्ट्स आपको इमेल्स के जरिये ही मिल जाया करेगी.और आपको पता चलता रहेगा की उन्होंने इस ब्लॉग पर आज किस कोर्स के वीडियोज को पोस्ट किया है.भारत के अलावा दुसरे देशों में रहने वालों के लिए भी ये किसी खजाने से कम नही है.उनको भी इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन कोर्सेज फ्री करने का मौका मिल जायेगा.इस तरह आप हर तरह के कोर्सेज फ्री में करके अपने समय का सही उपयोग भी कर सकते हैं.और बहुत सारा इल्म भी हासिल कर सकते हैं.मेरी आज की पोस्ट इसी ब्लॉग के नाम है.जो ब्लोगर इस ब्लॉग को चला रहे हैं.उनका ताल्लुक ही एज्युकेशन फील्ड से है.और वो भी अरब इमारात से हैं.और इस ब्लॉग के जरिये फ्री हर तरह के कंप्यूटर कोर्सेज ,और अन्य तरह के कोर्सेज करवाए जा रहे हैं.
 अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो आप भी इस ब्लॉग को जरुर विजिट करें.और ज्वाइन करें.


                          ऑनलाइन एज्युकेशन ब्लॉग पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.



''आपको ये पोस्ट कैसी लगी अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको ब्लॉग पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.

                                                            ''आमिर दुबई.,,,

बुधवार, 8 अगस्त 2012

ब्लोगिंग से मायूसी क्यूँ ?


नए या पुराने ब्लोगर्स हों कई बार ब्लोगिंग करते करते ही ब्लोगिंग से मोह भंग हो जाता है.इसकी भी बहुत सारी वजह होती है.मैंने बहुत सारे ब्लोगर्स को मायूस होते देखा है.वो ब्लोगिंग छोड़ देते हैं.या फिर इंटरनेट पर आना ही बंद कर देते हैं.आइये आज इसी विषय पर गौर कर लें.शायद किसी मायूस ब्लोगर्स को ब्लोगिंग जारी रखने का नया जज्बा मिले.
ब्लोगिंग से जल्दी मोह भंग होने के कुछ कारण होते हैं.आइये उनपर नज़र डालते हैं.


१.समय का अभाव
ये प्रोब्लम किसी किसी को ही होती है,ज्यादातर तो अपनी ब्लॉग के लिए ही सबसे ज्यादा टाइम निकालते हैं.बाकि कामो के लिए समय निकले ना निकले.लेकिन कई बार ऐसा भी होता है की ब्लोगर अपनी ब्लॉग को समय दे नही पाता ,जिससे उसकी ब्लॉग के काफी पाठक टूट जाते हैं.नियमित रूप से पोस्ट करते रहने से पाठक बने रहते हैं.या हफ्ते में एक पोस्ट तो जरुर कर ही देनी चाहिए.और अपने ब्लॉग के लिए समय निकालना चाहिए.रात में ही सही कुछ देर के लिए अपनी ब्लॉग को भी समय देना चाहिए.


२.ब्लॉग का प्रमोशन ठीक से ना होना .
ब्लॉग का सही प्रमोशन नही होने के कारण पाठक इनके ब्लॉग पर आ नही पाते.ये पोस्ट पर पोस्ट तो करते ही चले जाते हैं ,लेकिन इनकी पोस्ट को पढने वाले बहुत ही कम होते हैं.ब्लॉग चाहे कैसी भी हो अगर उसका प्रचार प्रसार सही तरीके से किया जाये तो उसका ट्राफिक बढ़ ही जाता है.क्या आप देखते नही हैं की आज कल कोई भी फिल्म बनती है उसके बाद उसकी पूरी यूनीट उसके प्रमोशन के लिए शहर शहर मारे मारे फिरते हैं और फिल्म का प्रमोशन करते हैं.चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप लागत निकाल ही लेती है.इसी तरह ब्लॉग का हाल है.जितना ज्यादा प्रचार होगा उतने ज्यादा पाठक आयेंगे.मेरा मानना है की आप कितना भी अच्छा लिख डालें जब तक आप अपने ब्लॉग का सही प्रचार नही करेंगे ,कितना ही जोर लगा लें पाठक नही आयेंगे.आज कल वो दौर गया जो लेखन की महानता को देख कर पसंद करता था ,आज कल सिर्फ और सिर्फ प्रचार बिकता है.लेकिन अच्छा लेखन भी उतना ही जरुरी है जितना ब्लॉग का प्रचार.क्यूँ की आपके प्रचार प्रसार से लोग ब्लॉग पर आयेंगे और उन्हें अपनी मर्जी का मेटेरियल नही मिलेगा तो वो दुबारा लौटकर नही आयेंगे.
इस बारे में तो मै दो पोस्ट भी कर चुका हूँ आप इनको पढ़ सकते हैं.जिनमे मैंने काफी तफसील से इस बारे में रौशनी डालने की कोशिश की है.उन पोस्ट का नाम है,,,,,

  ''सामूहिक ब्लॉग में शामिल होने के फायदे '' 

 ''ब्लॉग ट्राफिक बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स ''

इन्ही नामो के साथ इन पोस्ट्स के लिंक्स भी हैं आप इन पर क्लिक करके इन पोस्ट को पढ़ सकते हैं.

३.पोस्ट पर कमेंट्स ना आना .
इसको आप सबसे बड़ा कारण भी समझ सकते हैं ,जिसकी वजह से काफी ब्लोगर्स का मोह भंग हो गया है.और ब्लोगिंग छोड़ बैठे हैं.इसकी वजह है की ये मायूस ब्लोगर महाशय खुद किसी भी ब्लॉग पर कमेंट्स करना पसंद नही करते और दूसरों से ये तमन्ना रखते हैं की वो इनके ब्लॉग पर आयें और अपने विचारों से अवगत कराएँ.कमेंट्स के बारे में भी मैंने एक पोस्ट की थी ,जिसका काफी अच्छा रेस्पोंस मिला था.वो पोस्ट ब्लोगर्स के लिए काफी लाभदायक है.आप उसे पढ़ें उसमे कमेंट्स के बारे में मैंने तफसील से समझाने का प्रयास किया है.वो पोस्ट ये है  ''टिपण्णी कैसे करनी चाहिए '' 
आप इसे भी पढ़ सकते हैं.ये काफी दिलचस्प पोस्ट है.साथ ही उपरोक्त दोनों पोस्ट में भी इस बारे में काफी कुछ मिल जायेगा.

४.सामूहिक ब्लोग्स में शामिल ना होना.
जैसा की मैंने पहले भी बताया था की ब्लोगर्स के लिए सामूहिक ब्लोग्स में शामिल होना काफी जरुरी होता है ,क्यूँ की यहीं से ब्लोग्स का सही प्रचार प्रसार होता है.सामूहिक ब्लोग्स को खुद भी ज्वाइन करना चाहिए और अपनी ब्लॉग के लिंक को सामूहिक ब्लॉग में लगवाना चाहिए.ताकि सामूहिक ब्लॉग से फायदे मिलें. ''सामूहिक ब्लॉग में शामिल होने के फायदे'' भी पढ़ लें.ताकि आपको इसका भी अंदाज़ा हो जाये की सामूहिक ब्लॉग असल में ब्लोगों की प्रमोशन गाह है.





५.ब्लॉग प्रमोशन के हर तरीके नही अपनाना .
ब्लॉग प्रमोशन के बहुत सारे तरीके हैं जिनसे आप अपनी ब्लॉग के ट्राफिक को काफी हद तक बाधा सकते हैं.ये तरीके आपको तकनिकी ब्लोग्स पर मिल जायेंगे.इन तरीकों को पढ़ और समझ कर इनके मुताबिक काम करना चाहिए ताकि ब्लॉग का सही प्रमोशन हो ब्लॉग नए नए लोगों तक पहुंचे.बेशुमार तरीके हैं आप तकनिकी ब्लोग्स पर जाकर पढ़ें तो सही ना.
गूगल ,याहू ,बिंग ,और कई वेबसाइट्स पर जाकर अपनी ब्लॉग को जमा करवाना चाहिए ताकि ये वेबसाइट्स अपने सर्च में आपके ब्लॉग का भी रिजल्ट दिखाएँ.साथ ही सोशल वेबसाईट ,जो की फ्लॉप फिल्म को भी हिट करवा देती हैं ,तो आपके हिट ब्लॉग को सुपर हिट कैसे नही बना सकतीं.आप भी सोशल मिडिया से खूब खूब फायदे उठाइए.और सोशल वेबसाइट्स पर अपने ब्लॉग का खूब प्रचार प्रसार कीजिये.


६.पाठकों द्वारा ब्लॉग ज्वाइन ना करना.
एक वजह तो ये भी है जिससे ब्लोगर का दिल टूट जाता है.की पोस्ट की संख्या १०० से बाहर हो चुकी होती है लेकिन फोलोवर्स की संख्या बढ़ने का नाम ही नही लेती.इसका इलाज ये है की आप खुद सबसे पहले दुसरे ब्लोग्स को ज्वाइन करें.आप जितने ज्यादा ब्लोग्स को ज्वाइन करेंगे उतने ज्यादा लोग आप से भी जुड़ेंगे.साथ ही आप दुसरे ब्लोग्स पर भी जाएँ ,वहां उनकी पोस्ट भी पढ़ें ,अपने विचार भी रखें.और साथ ही अपने ब्लॉग का लिंक भी छोड़ें.ताकि इस तरह वो आपके ब्लॉग तक पहुँच सकें. इस तरह भी आपके ब्लॉग का प्रमोशन होगा.

आखिरी अर्ज़  : 
दोस्तों ,हम ब्लॉग के लिए इतनी मेहनत करते हैं ,अच्छी अच्छी पोस्ट लिखते हैं ,उसे सजाते संवारते हैं ,उसका प्रचार प्रसार भी सही समय पर सही तरीके से करते हैं,दूसरों के ब्लोग्स पर जा जाकर कमेंट्स भी करते हैं ,इसके बाद भी कई ऐसी बातें, सोचें ,कुछ कड़वाहटें आ जाती होंगी जिससे हमारा ब्लोगिंग से मोह भंग हो जाता है.और अक्सर लोग जो जोशो खरोश से ब्लोगिंग में आये थे ,मायूस होकर लौट गये.मैंने खुद देखा है कई एक से एक बेहतरीन ब्लोग्स आज सूनी पड़ी हैं ,लम्बे समय से वहां पर कोई पोस्ट्स नही आई हैं,जो इस बात को दर्शाती हैं की इस ब्लॉग के ब्लोगर इसे बीच राह छोड़कर जा चुके हैं.तो कुछ मायूस होकर ब्लोगिंग छोड़ चुके हैं.इनकी मेहनतों को इनके ब्लोग्स पर देखकर ,फिर इनकी मायूसी को देखकर बड़ा दुःख होता है.बस सेवा भाव से लिखें टिप्पणी या कमेंट्स के लिए ना लिखें ,आप कभी मायूस नही होंगे.अगर आप कमेंट्स पर यकीन रखेंगे तो शायद हो सकता है की आपका भी जल्द ही ब्लोगिंग से मोह भंग हो जाये.आप अच्छा लिखते हैं ,और पाठक उसे पढने आते हैं यही उनका प्यार है.कमेन्ट देने या ना देने से कोई फर्क नही पड़ता.उम्मीद करता हूँ की आपको आज की मेरी छोटी सी कोशिश जरुर पसंद आई होगी.अब इजाजत चाहता हूँ. 
शब बखैर.


''आपको ये पोस्ट कैसी लगी ? अपनी राय निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर दें.और अगर आपको एक ब्लॉग सबका पसंद आई ,तो आज ही ज्वाइन कर लीजिये ,और इमेल्स के जरिये नई पोस्ट्स प्राप्त कीजिये.अगर आप मेरी कोशिशों को पसंद करते हैं तो आज ही मेरे साथ ''मोहब्बत नामा '' और ''मास्टर्स टैक '' पर भी जरुर जुड़िये.ये मेरे ब्लोग्स हैं ,आप सभी का जहाँ दिल से स्वागत है.वेलकम ,स्वागतम ,खुश आमदीद.

                                    ''आमिर दुबई.,,,

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

मेरी ब्लॉग सूची