एक ब्लॉग सबका में आप सभी का हार्दिक सुवागत है!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं!

यह ब्लॉग समर्पित है "सभी ब्लोग्गर मित्रो को"इस ब्लॉग में आपका स्वागत है और साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी! और मैने सभी ब्लॉगों को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी ब्लोग्गर मित्रो खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं

तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी ब्लॉग पर आपका हमेशा स्वागत है!"



यहाँ प्रतिदिन पधारे

  • सफलता - हेलो दोस्तों काफी समय बाद एक बार फिर से ब्लॉग पर आया हूं *आज के अनमोल विचार सफलता के ऊपर है सफलता का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है *अगर जी...
    6 दिन पहले

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

कृष्ण-जन्माष्टमी पर डा श्याम गुप्त के पद.....

 
तेरे कितने रूप गोपाल |
सुमिरन करके कान्हा मैं तो होगया आज निहाल |
नाग-नथैया, नाच-नचैया, नटवर, नन्द-गुपाल |
मोहन, मधुसूदन, मुरलीधर, मोर-मुकुट, युदुपाल |
चीर-हरैया,   रास-रचैया,   रसानंद,   रसपाल  |
कृष्ण-कन्हैया, कृष्ण मुरारी, केशव, नृत्य-गुपाल |
वासुदेव, ऋषीकेश, जनार्दन, हरि, गिरिधर-गोपाल |
जगन्नाथ, श्रीनाथ, द्वारिकानाथ, जगत-प्रतिपाल |
 देवकीसुत, रणछोड जी,गोविन्द, अच्युत,जसुमतिलाल |
वर्णन क्षमता कहाँ श्याम' की राधानंद , नंदलाल |
माखन-चोर, श्याम , योगेश्वर, अब काटहु भव-जाल ||









कान्हा तेरी वंसी मन तरसाए |
कण कण ज्ञान का अमृत बरसे, तन मन सरसाये |
ज्योति-दीप मन होय  प्रकाशित,तन जगमग कर जाए |
तीन लोक में गूंजे ये ध्वनि , देव-दनुज मुसकाये |
पत्ता-पत्ता, कलि कलि झूमे, पुष्प-पुष्प खिल जाए |
नर-नारी की बात कहूँ क्या सागर उफना जाए |
बैरन छेड़े तान अजानी , मोहिनि -मन्त्र चलाये |
राखहु श्याम' मोरी मर्यादा, मुरली मन भरमाये ||


               ----चित्र -गूगल साभार ..

8 टिप्‍पणियां:

  1. कृष्ण-जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई..

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति………कृष्ण-जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं

एक ब्लॉग सबका में अपने ब्लॉग शामिल करने के लिए आप कमेन्ट के साथ ब्लॉग का यू.आर.एल.{URL} दे सकते !
नोट :- अगर आपका ब्लॉग पहले से ही यहाँ मौजूद है तो दोबारा मुझे अपने ब्लॉग का यू.आर.एल. न भेजें!

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

मेरी ब्लॉग सूची