एक ब्लॉग सबका में आप सभी का हार्दिक सुवागत है!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं!

यह ब्लॉग समर्पित है "सभी ब्लोग्गर मित्रो को"इस ब्लॉग में आपका स्वागत है और साथ ही इस ब्लॉग में दुसरे रचनाकारों के ब्लॉग से भी रचनाएँ उनकी अनुमति से लेकर यहाँ प्रकाशित की जाएँगी! और मैने सभी ब्लॉगों को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी ब्लोग्गर मित्रो खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं

तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी ब्लॉग पर आपका हमेशा स्वागत है!"



यहाँ प्रतिदिन पधारे

  • सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है - *आपका कार्य हो, आपका इरादा मजबूत हो, और** आप किसी भी हालत में हार नहीं मानते।"* सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है "निरंतरता"। निरंतरता का मतलब है कि हम अपने ल...
    3 हफ़्ते पहले

रविवार, 11 नवंबर 2012

प्रीति का एक दीपक जलाओ सखे !......डा श्याम गुप्त ....


                                              


चित्र गूगल- साभार
 



 प्रीति  का एक दीपक जलाओ सखे !
देहरी का सभी तम सिमट जायगा | 
प्रीति का गीत इक गुनुगुनाओ सखे !
ये ह्रदय दीप फिर जगमगा जायगा ||

द्वेष क्या , द्वंद्व क्या ,
प्रीति निश्वांस सी |
एक लौ जल उठे ,
मन में विश्वास की |

आस का दीप ज्यों ही जले श्वांस में ,
जिंदगी का अन्धेरा भी कट जायगा |   .------प्रीति का एक दीपक ....||

ये अन्धेरा है क्यों,
विश्व में छा रहा ?
 साया आतंक का ,
कौन बिखरा रहा !

राष्ट्र के भाव अंतस सजाओ सखे !
ये कुहांसा तिमिर का भी छंट जायगा |   ----प्रीति का एक दीपक .......||


नेह से, प्रीति से,
प्रीति की रीति का |
एक दीपक जले,
नीति की प्रीति का |

नेह-नय के दिए जगमगाओ सखे !
विश्व का हर अन्धेरा सिमट जायगा |   -----प्रीति का एक दीपक ......||

मन में छाया हो ,
अज्ञान ऊपी तिमिर |
सूझता सत् असत -
भाव कुछ भी नहीं |

ज्ञान का दीप तो इक जलाओ सखे !
बाल-रवि से छितिज जगमगा जायगा |
प्रीति का एक दीपक जलाओ सखे !
देहरी का सभी तम सिमट जायगा ||


16 टिप्‍पणियां:

  1. उत्कृष्ट प्रस्तुति!!
    दीपावली की शुभकामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद रविकर..... दीप-पर्व की बधाई व शुभकामनाएं ..

    जवाब देंहटाएं
  3. धन्यवाद रविकर व ऋता जी --- दीप-पर्व की शुभकामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ख़ूब! धनतेरस और दीपावली की ढेरों मंगल कामनाएं!
    आपकी यह सुन्दर प्रविष्टि कल दिनांक 12-11-2012 को सोमवारीय चर्चामंच-1061 पर लिंक की जा रही है। सादर सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ख़ूब! धनतेरस और दीपावली की ढेरों मंगल कामनाएं!
    आपकी यह सुन्दर प्रविष्टि कल दिनांक 12-11-2012 को सोमवारीय चर्चामंच-1061 पर लिंक की जा रही है। सादर सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    त्यौहारों की शृंखला में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा और भाईदूज का हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  7. धन्यवाद शास्त्रीजी एवं धीरेन्द्र जी ----दीप पर्व समूह की शुभ कामनाएं ..

    जवाब देंहटाएं
  8. डॉ. गुप्त बहुत प्यारी कविता, सृजन के सुनहरे पल प्रभावी हो उठे .....दीपोत्सव की बहुत -२ बधाईयाँ ,उन्नत सृजन को सम्मान देते हुए l

    जवाब देंहटाएं
  9. [co="green"]चर्चामंच के द्वारा आपके ब्ला ग पर आना हुआ , आपको तथा आपके ब्लाकग क पाठको को विनोद सैनी (युनिक ब्‍लाग ) की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐ[si="4"] [/si][/co]
    यूनिक तकनकी ब्लाmग पर भी पधारे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद विनोद जी स्वागत है...आपको भी दीप पर्व समूह की शुभकामनाएं ...

      हटाएं
  10. बहुत अद्भुत अहसास...सुन्दर प्रस्तुति .पोस्ट दिल को छू गयी.......कितने खुबसूरत जज्बात डाल दिए हैं आपने..........बहुत खूब,
    बेह्तरीन अभिव्यक्ति .आपका ब्लॉग देखा मैने और नमन है आपको और बहुत ही सुन्दर शब्दों से सजाया गया है लिखते रहिये और कुछ अपने विचारो से हमें भी अवगत करवाते रहिये. मधुर भाव लिये भावुक करती रचना,,,,,,

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद मदन जी स्वागत ....दीपावली आपके जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि लेकर आये....

      हटाएं
  11. अति सुन्दर रचना...
    आपको सहपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ..
    :-)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद रीना जी.....दीपावली आपके जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि लेकर आये....

      हटाएं

एक ब्लॉग सबका में अपने ब्लॉग शामिल करने के लिए आप कमेन्ट के साथ ब्लॉग का यू.आर.एल.{URL} दे सकते !
नोट :- अगर आपका ब्लॉग पहले से ही यहाँ मौजूद है तो दोबारा मुझे अपने ब्लॉग का यू.आर.एल. न भेजें!

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

मेरी ब्लॉग सूची